फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aily loss of Rs 1,643 crore by Assam bandh recoverable from agitators: DGP

Assam: CAA के खिलाफ बंद के आह्वान पर DGP बोले- रोजाना होगा 1643 करोड़ का नुकसान, आंदोलनकारियों से करेंगे वसूली

Thu, 29 Feb 2024 01:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Feb 2024 01:48 PM IST
सार

Assam: सीएए के खिलाफ विपक्ष के बंद के आह्वान पर डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इसके कारण राज्य को एक दिन में डेढ़ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी भरपाई बंद का आह्वान करने वालों से की जाएगी। 

विज्ञापन
aily loss of Rs 1,643 crore by Assam bandh recoverable from agitators: DGP
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह - फोटो : असम सरकार/आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

असम के विपक्षी दलों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लागू करने के खिलाफ राज्यवापी बंद का आह्वान किया है। वहीं, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी वजह से एक दिन में करीब 1,643 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इसकी वसूली बंद बुलाने वालों से ही की जाएगी। 

विज्ञापन

एक दिन पहले राज्य के संयुक्त विपक्षी फोरम असम (यूओएफए) ने घोषणा की कि विवादास्पद कानून लागू होने के अगले दिन राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया जाएगा। जिसके अगले दिन जनता भवन (सचिवालय) का घेराव किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गौहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के दो पन्नों को साझा किया है। उच्च न्यायालय का बंद पर यह 2019 का एक फैसला है। उन्होंने कहा, असम की जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 5,65,401 करोड़ रुपये है। एक दिन के बंद से करीब 1,643 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इस नुकसान को उच्च न्यायालय के आदेश के पैरा 35 (9) के अनुसार बंद का आह्वान करने वालों से वसूला जा सकता है। 

विज्ञापन

वहीं, डीजीपी सिंह की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने कहा कि अगर सीएए लागू नहीं किया जाता है, तो कोई समस्या नहीं होगी। 

उन्होंने कहा, आप (केंद्र) काला कानून लाएंगे और अगर हम विरोध करेंगे तो नुकसान उठाने की सजा हमें मिलेगी। इस नुकसान के लिए किस दोषी ठहराया जाए? भाजपा या हम? वे 15-20 लाख बांग्लादेशियों को नागरिकता देने की योजना बना रहे हैं और हम विरोध भी नहीं कर सकते। विधायक गोगोई ने कहा, 'ये डीजीपी कौन हैं? अगर वह राज्यो को होने वाले वित्तीय नुकसान को लेकर चिंतित हैं, तो वह केंद्र को इस कानून को वापस लेने के लिए क्यों नहीं कहते?'

अखिल गोगोई ने 2019 के हिंसक सीएए विरोधी आंदोलन में कथित भूमिका के लिए 567 दिन जेल में बिताए थे। बाद में एक विशेष एनआईए अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। यूओएफए के मुख्य प्रवक्ता गोगोई ने दावा किया कि अगर राज्य में सीएए लागू किया जाता है, तो असमिया पहचान और संस्कृति खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed