फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS sent three senior forensic experts to Hyderabad to conduct the second autopsy of our accused

हैदराबाद कांड के आरोपियों के शवों का दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम, एम्स ने बनाई टीम

Sun, 22 Dec 2019 12:16 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 22 Dec 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
AIIMS sent three senior forensic experts to Hyderabad to conduct the second autopsy of our accused
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : ANI

एम्स ने हैदराबाद के समीप एक महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों के शवों का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने के लिए तीन फॉरेंसिक डॉक्टरों का दल गठित किया है। ये चारों आरोपी छह दिसंबर को एक कथित मुठभेड़ में मारे गए थे।

विज्ञापन


एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व वाले दल में डॉ. आदर्श कुमार और डॉ. अभिषेक यादव सदस्य हैं। पोस्टमार्टम में डॉ. वरुण चंद्रा टीम की मदद करेंगे। तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव को भेजे एक पत्र में एम्स ने बताया कि टीम हैदराबाद में 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे सरकारी गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। एक सूत्र ने बताया कि चिकित्सा बोर्ड 22 दिसंबर को शाम सवा पांच बजे तेलंगाना के लिए रवाना होगा और 23 दिसंबर को लौटेगा।
विज्ञापन


तेलंगाना उच्च न्यायालय ने चारों आरोपियों का दूसरा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के पूर्व के आदेश के अनुसार शवों को गांधी अस्पताल में रखा गया है। उच्च न्यायालय में आरोपियों की न्यायेतर हत्याओं और इसे फर्जी मुठभेड़ बताने का आरोप लगाते हुए याचिकाएं दायर की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ ने निर्देश दिया था कि पोस्टमार्टम 23 दिसंबर से पहले किया जाए और उच्च न्यायालय के महापंजीयक को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए। पोस्टमार्टम के बाद शवों को चारों आरोपियों के परिवारों को सौंपा जा सकता है। डॉक्टरों को उनके द्वारा एकत्रित किए गए सबूतों के आधार पर स्वतंत्र राय पेश करने की सलाह दी गई है।

इन चारों आरोपियों को महिला पशु चिकित्सा से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के बाद उसका शव जलाने के आरोप में 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए थे। छह दिसंबर को पुलिस ने चट्टनपल्ली में एक मुठभेड़ में इन्हें उस वक्त मार गिराया था जब उन्हें जांच के लिए अपराध दृश्य की पुनर्रचना के वास्ते मौका-ए-वारदात पर ले जाया गया। इस मुठभेड़ पर कई कानूनी प्रश्नचिह्न लगे हैं।


पहला पोस्टमार्टम महबूबनगर के एक सरकारी अस्पताल में छह दिसंबर को किया गया था जिस दिन चारों आरोपी मारे गए थे। वहां से उनके शवों को गांधी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed