फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS doctors advise against AYUSH drugs had to apologize on complaint of National Homeopathy Commission

आयुष दवाओं के खिलाफ सलाह देना पड़ा भारी: राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग की शिकायत पर एम्स के डॉक्टरों को मांगनी पड़ी माफी, परिसर में बांटे जा रहे थे पर्चे

Thu, 03 Mar 2022 05:54 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Mar 2022 05:54 AM IST
सार

बीते माह एम्स के बालरोग विभाग में गुर्दे से जुड़ी एक बीमारी के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्चे बांटे जा रहे थे। करीब 12 से 14 पन्नों में बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी गई, लेकिन यह भी कहा गया कि जो लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं वे होम्योपैथी इत्यादि की चिकित्सीय सलाह से दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन
AIIMS doctors advise against AYUSH drugs had to apologize on complaint of National Homeopathy Commission
एम्स दिल्ली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष दवाओं के खिलाफ सलाह देना नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों को काफी महंगा पड़ा। बड़ी कार्रवाई से बचने के लिए डॉक्टरों को इस हरकत पर माफी मांगनी पड़ी। साथ ही भविष्य में मरीजों को ऐसी सलाह नहीं देने का वादा भी करना पड़ा। इसे लेकर एम्स प्रबंधन ने सभी विभागों के साथ चिंता व्यक्त करते हुए एलोपैथी बनाम दूसरी चिकित्सा पैथी में नहीं पड़ने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


बीते माह एम्स के बालरोग विभाग में गुर्दे से जुड़ी एक बीमारी के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्चे बांटे जा रहे थे। करीब 12 से 14 पन्नों में बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी गई, लेकिन यह भी कहा गया कि जो लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं वे होम्योपैथी इत्यादि की चिकित्सीय सलाह से दूरी बनाकर रखें। साथ ही यूनानी चिकित्सा के बारे में भी दूरी बनाने के लिए कहा क्योंकि इनका मानना है कि इन दवाओं में भारी तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है जो किडनी के लिए लाभदायक नहीं है।
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि तीमारदार और मरीजों में बंटी इस बुकलेट में एम्स के अलावा दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर का भी नाम प्रकाशित था, जिसे लेकर प्रबंधन ने भी नाराजगी व्यक्त की है। इसी पर्चे के बारे में जब राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग को सूचना मिली तो बीते 23 फरवरी को एम्स निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया को पत्र लिख आयोग ने सवाल खड़े करते हुए तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. तारकेश्वर जैन ने विभाग की इस गतिविधि को लेकर प्रबंधन की ओर से कार्रवाई करने के लिए कहा। इसी के चलते प्रबंधन ने  संबंधित डॉक्टरों से सवाल किए तो उन्हें लिखित में आयोग से माफी मांगनी पड़ी। 26 फरवरी को एम्स के डॉक्टरों ने माफी मांगते हुए इसे एक त्रुटि माना है और बताया कि हिंदी और इंग्लिश भाषा के बुकलेट में से इसे हटा लिया गया है। साथ ही भविष्य में फिर से इस तरह की त्रुटि नहीं दोहराने का विश्वास भी दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed