{"_id":"5c242b7abdec22570d2dd774","slug":"aiduf-chief-badaruddin-ajmal-got-angry-and-threaten-journalist-to-smash-his-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के सवाल पर भड़के एआईयूडीएफ चीफ, पत्रकार को दी सिर फोड़ने की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गठबंधन के सवाल पर भड़के एआईयूडीएफ चीफ, पत्रकार को दी सिर फोड़ने की धमकी
Thu, 27 Dec 2018 07:01 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
बदरुद्दीन अजमल
- फोटो : ANI
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल से बुधवार को जब एक पत्रकार ने अगले आम चुनाव को लेकर सवाल किया तो वह भड़क गए और पत्रकार को अपशब्द कहने लगे तथा उसका सिर फोड़ने तक की धमकी दी। वहीं उनके समर्थकों ने पत्रकार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
यह घटना तब हुई जब अजमल एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दक्षिण सलमारा जिले के पंचायत चुनाव के विजेताओं का अभिनंदन किया। पत्रकार ने बाद में लोकसभा सदस्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
#WATCH AIUDF Chief Badruddin Ajmal in Hatsingimari, Assam threatens to smash head of journalist who asked him if he'll ally with Congress or BJP in future: Go dogs, for how much money have you been bought by BJP? Go away, I will smash your head. Go register a case against me. pic.twitter.com/XQvp5mZ4it
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 26, 2018
एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठजोड़ की एआईयूडीएफ की योजना के बारे में सवाल किया। लोकसभा सदस्य ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘हम दिल्ली में महागठबंधन (विपक्ष) के साथ हैं।’
इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि चुनाव के बाद कौन सी पार्टी जीतती है, क्या एआईयूडीएफ इसको देखकर अपना रुख बदलेगी। इस पर अजमल भड़क गए और कहा, ‘तुम कितना करोड़ रुपये दोगे? (अपशब्द).. यह पत्रकारिता है? तुम जैसे लोग पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं। यह व्यक्ति पहले से ही हमारे खिलाफ है।’
इसके बाद अजमल ने और भी अपशब्द कहे और दूसरे पत्रकार का माइक छीनकर सवाल पूछने वाले पत्रकार को मारने की कोशिश की।