हमला: तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी टैगोर का सचिव रेड्डी पर पलटवार, वह टीआरसी के वफदार, उनपर मानहानि का करेंगे मुकदमा दर्ज
कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तेलंगाना कांग्रेस में पार्टी सचिव और राज्य प्रभारी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी ने सचिव पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विस्तार
कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी कलह की समस्या से जूझ रही है। उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी पार्टी में अतर्कलह बढ़ती जा रही है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के सचिव कौशिक रेड्डी के आरापों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) तेलंगाना के प्रभारी मनिकम टैगोर ने तीखा हमला बोला है। तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मनिकम टैगोर ने कैशिक रेड्डी को टीआरएस का वफादार बताते हुए उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। मनिकम टैगोर ने कहा कि वह हमेशा मुझ पर झूठे आरोप लगाते हैं, क्योंकि मेरी पहली प्राथमिकता टीआरएस को हराना है, लेकिन रेड्डी टीआरएस के प्रति जवाबदेह हैं। मैंने अपने वकील से मानहानि के लिए नोटिस जारी करने को कहा है और शिकायत मदुरै कोर्ट में दर्ज करवाई जाएगी।
Those who're loyal to KCR always throw false allegations on me because my primary duty is to defeat TRS. My lawyers will issue notice for defamation & the complaint will be registered in Madurai. Welcome to Madurai Court, tweets AICC Telangana incharge Manickam Tagore
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/ZF2WHdl7vJ — ANI (@ANI) July 13, 2021
गौरतलब है कि कांग्रेस सचिव ने आरोप लगाया कि टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने पद पाने के लिए 50 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजा है।