फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aiadmk we are ready even if congress and other parties fight lok sabha elections 2019 alone

कांग्रेस और अन्य दल आम चुनाव अकेले लड़ें तो हम भी तैयार: अन्नाद्रमुक

Wed, 13 Feb 2019 08:45 PM IST
अमित मंडल भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Published by: अमित मंडल Updated Wed, 13 Feb 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
aiadmk we are ready even if congress and other parties fight lok sabha elections 2019 alone

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के कांग्रेस के तंज पर पलटवार करते हुए सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने बुधवार को कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए वह पूरी तरह तैयार और मजबूत स्थिति में है बशर्ते दूसरे दल भी तमिलनाडु में बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाएं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने सत्ताधारी दल से कहा था कि जयललिता के बाद के दौर में वह अपनी क्षमताओं का आकलन कर ले, इस पर उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने विधानसभा में यह टिप्पणी की। बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेता के आर रामासामी ने कहा कि अन्नाद्रमुक को बिना सहयोगियों के चुनाव लड़ अपनी क्षमता साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2016 में पार्टी सुप्रीमो जे जयललिता के निधन के बाद उसने किसी बड़े चुनाव का सामना नहीं किया है। 
विज्ञापन


रामासामी ने कहा कि जया के निधन के बाद हुए एक मात्र चुनाव में अन्नाद्रमुक हार गई थी। जयललिता के निधन के बाद उनकी खाली सीट भरने के लिये दिसंबर 2017 में आर के नगर सीट पर उपचुनाव हुए थे। पनीरसेल्वम ने कहा कि द्रमुक संस्थापक दिवंगत सी एन अन्नादुराई द्वारा 1967 में राज्य में कांग्रेस की सरकार को हटाने के बाद से राष्ट्रीय पार्टी चुनावों का सामना करने के लिए कभी अन्नाद्रमुक तो कभी द्रमुक के कंधे का सहारा लेती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली शिक्षा मंत्री केए सेंगकोट्टायन ने कहा कि अन्नाद्रमुक पूर्व में चुनावों में बिना किसी सहयोगी के पूर्व बहुमत हासिल कर चुकी है। बाद में लोकसभा चुनावों के संभावित संदर्भ में पनीरसेल्वम ने कहा कि हम अकेले चुनाव का सामना करने के लिये तैयार हैं बशर्ते दूसरे भी ऐसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed