{"_id":"5a40dc0d4f1c1bc5668b7139","slug":"aiadmk-took-action-on-6-leaders-after-ttv-dinakaran-won-rk-nagar-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके नगर उपचुनाव हारने पर AIADMK में हड़कंप, दिनाकरन समर्थक 6 नेताओं पर की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरके नगर उपचुनाव हारने पर AIADMK में हड़कंप, दिनाकरन समर्थक 6 नेताओं पर की कार्रवाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नाद्रमुक ने सोमवार को टीटीवी दिनाकरन के छह वफादार नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया। आरके नगर उपचुनाव में टीटीवी दिनाकरन के जीतने के बाद पार्टी ने ये कदम उठाया है।
एआईएडीएमके ने चेन्नई के आरके नगर उपचुनाव में अन्नाद्रमुक से निकाले गए और निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले टीटीवी दिनाकरन की जीत के ठीक एक दिन बाद उनके छह विश्वासपात्र नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया है।
पी वेत्रिवेल, थंगा तमिल सेल्वन, रंगास्वामी, मुथथैया, वीपी कलइराजन, एनजी पार्थिबन को हटाने का फैसला उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया था, जो उप-चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई गई थी।
विज्ञापन
दिनाकरन पिछले 13 सालों के दौरान किसी उप-चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को हराने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। दिनाकरन के 89,013 मतों के मुकाबले अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार ई. मधुसूदन 48,306 मतों के साथ चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे।
हटाए गए छह नेताओं में से एक पी वेत्रिवेल के खिलाफ उप-चुनाव से एक दिन पहले 20 दिसंबर को दिवंगत सीएम जयललिता का वीडियो जारी करने के मामले में चेन्नई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके में हाशिए में पड़े टीटीवी दिनाकरन गुट ने इस वीडियो को जारी किया था, जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं।
तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय में कहा कि, 'टीटीवी दिनाकरन जो भी कहते हैं वो झूठ होता है। उन्होंने खुद हमसे कहा है कि वो बहुत बड़े 420 हैं।'

#FLASH S. Vetrivel, Thanga Tamil Selvan, Rangaswamy, Muththaiya, V.P. Kalairajan, Sholinghur Parthiban removed from party positions in AIADMK; decision taken in a high level committee meeting to discuss party's performance in #RKNagarByPoll
— ANI (@ANI) December 25, 2017
दिनाकरन पिछले 13 सालों के दौरान किसी उप-चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को हराने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। दिनाकरन के 89,013 मतों के मुकाबले अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार ई. मधुसूदन 48,306 मतों के साथ चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे।
हटाए गए छह नेताओं में से एक पी वेत्रिवेल के खिलाफ उप-चुनाव से एक दिन पहले 20 दिसंबर को दिवंगत सीएम जयललिता का वीडियो जारी करने के मामले में चेन्नई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके में हाशिए में पड़े टीटीवी दिनाकरन गुट ने इस वीडियो को जारी किया था, जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं।
तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय में कहा कि, 'टीटीवी दिनाकरन जो भी कहते हैं वो झूठ होता है। उन्होंने खुद हमसे कहा है कि वो बहुत बड़े 420 हैं।'
"Whatever TTV Dhinakaran says are nothing but lies. He himself told us that he is a big 420," says Tamil Nadu Deputy Chief Minister O Panneerselvam at AIADMK HQ in #Chennai (File pic) pic.twitter.com/4HPD2yiLnu
— ANI (@ANI) December 25, 2017