फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK took action against nine associates of Dinakaran

अन्नाद्रमुक ने दिनाकरण के नौ सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की

Tue, 26 Dec 2017 05:47 AM IST
एजेंसी / चेन्नई
एजेंसी / चेन्नई Updated Tue, 26 Dec 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
AIADMK took action against nine associates of Dinakaran
TTV Dinakaran
आरकेनगर विधानसभा उपचुनाव में टीटीवी दिनाकरण के हाथों हार से बौखलाई सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने सोमवार को उनके समर्थक पार्टी के नौ पदाधिकारियों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही पार्टी से ‘धोखा’ करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दिनाकरण खेमे ने उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर सत्ताधारी दल से पूछा है कि उसने किस अधिकार के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और पार्टी के सह-संयोजक के पलानीस्वामी तथा उप मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि दिनाकरण के करीबी माने जाने वाले जिला सचिवों पी वेट्रीवेल, एनजी पार्थीबन, एम रेंगासामी और थांगातमिसेल्वन को उनके पदों से हटा दिया गया है। वेट्रीवेल चेन्नई (उत्तर) के जिला सचिव हैं जबकि पार्थीबन वेल्लोर (पूर्वी) के सचिव हैं। रंगासामी तंजावुर (उत्तर) के सचिव हैं और थंगातमिलसेल्वन थेणी के जिला सचिव हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- उपचुनावः यूपी से अरुणाचल तक भाजपा का परचम, जानिए पांच सीटों की 5 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन ऐसा लगता है कि इन्होंने उपचुनाव में दिनाकरण के पक्ष में काम किया। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने संयुक्त बयान में बताया कि पांच अन्य पदाधिकारियों को भी पार्टी से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हटाया जा रहा है उनमें वीपी कलैराजन और वी मुथैया शामिल हैं, जो क्रमश: दक्षिण चेन्नई (उत्तर) और तिरूनेलवेली जिला सचिव हैं। अन्नाद्रमुक की कर्नाटक इकाई के सचिव वा पुगाझेंथी और प्रवक्ता नानचील संपत तथा सीआर सरस्वती को भी पार्टी से हटा दिया गया है।

पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी ने संयुक्त बयान में कहा कि पांचों को इसलिए ‘हटाया’ जा रहा है, क्योंकि वे पार्टी के सिद्धांतों के  खिलाफ हैं और उन्होंने अन्नाद्रमुक का ‘अपमान’ किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की जाती है कि उनसे कोई संबंध नहीं रखें।’ उपचुनाव में मिली हार के बाद सख्त संदेश देते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने अन्नाद्रमुक को ‘धोखा’ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed