तमिलनाडु: पैरोल पर बाहर आईं शशिकला, केवल पति से मिलने की इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक की नेता वीके शशिकला आज पैरोल पर जेल से बाहर आ गई हैं। उन्हें अपने बीमार पति से मिलने के लिए पांच दिन की पैरोल दी गई है। बेंगलूरू सेंट्रल जेल ने जारी निर्देश में कहा है कि शशिकला इन पांच दिनों में शशिकला सिर्फ अपने पति से मिलने अस्पताल जा सकेंगी। उन्हें उसी घर में रहना होगा जिस घर का पता उन्होंने अपनी याचिका में लिखा है।
Tamil Nadu: VK Sasikala arrives in Chennai after being granted a parole of 5 days to visit her ailing husband pic.twitter.com/kT52iMq9wc
— ANI (@ANI) October 6, 2017
यहां तक की इन पांच दिनों में शशिकला किसी भी राजनीतिक या पब्लिक मीटिंग में भाग नहीं ले सकेंगी और न ही किसी और से मिल ही सकेंगी। शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से की बातचीत में वकील ने कहा कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकी हैं। वहीं अन्नाद्रमुक के नेता टीटीवी दिनाकरन और कुछ नेता जेल परिसर के पास पहुंच गए हैं।
#FLASH: Sasikala granted parole for 5 days to visit her ailing husband. More details awaited. pic.twitter.com/uFJKx13eJu
— ANI (@ANI) October 6, 2017
Visuals of Central Jail in Bengaluru where Sasikala is lodged pic.twitter.com/ziFpDP3Yg8
— ANI (@ANI) October 6, 2017
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला कई महीनों से जेल में सजा काट रही हैं।
पार्टी चिन्ह पर सुनवाई करेगा सु्प्रीम कोर्ट
पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
SC to hear TTV Dhinakaran's plea at 2 pm, today. He had moved SC seeking a direction to restrain EC from hearing Two Leaves Symbol case
— ANI (@ANI) October 6, 2017