AIADMK General Council Meeting: अन्नाद्रमुक की बैठक में पनीरसेल्वम पर फेंकी गईं बोतलें, एकल नेतृत्व की मांग पर अड़े सदस्य
अन्नाद्रमुक महापरिषद की बैठक में गुरुवार को यहां सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया और मांग की गई कि पार्टी एकल नेतृत्व प्रणाली के आधार पर चले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नाद्रमुक महापरिषद की बैठक में गुरुवार को यहां सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया और मांग की गई कि पार्टी एकल नेतृत्व प्रणाली के आधार पर चले। बैठक शुरू होते ही पहले से तय प्रस्तावों को पारित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें से पहला प्रस्ताव संयोजक ओ. पन्नीरसेल्वम ने जबकि दूसरा पलानीस्वामी ने पेश किया। पलानीस्वामी ने संक्षिप्त संबोधन में पन्नीरसेल्वम को अपना भाई बताया।
सभी सदस्यों ने सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया
हाल में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए वरिष्ठ नेता सी.वी. षणमुगम ने घोषणा की कि सामान्य परिषद सभी प्रस्तावों को खारिज करती है। उप सचिव के. पी. मुनुसामी ने कहा कि सामान्य परिषद के सभी सदस्यों ने सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।
पनीरसेल्वम पर बोतलें फेंकी गईं
AIADMK के समन्वयक और पूर्व डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम पर आज पार्टी की आम परिषद की बैठक में बोतलें फेंकी गईं।
#WATCH | Tamil Nadu: Bottles hurled at AIADMK coordinator and former Deputy CM O Panneerselvam at the party's General Council Meeting today. The meeting took place at Shrivaaru Venkatachalapathy Palace, Vanagaram in Chennai.
विज्ञापन विज्ञापन
He walked out halfway through the meeting. pic.twitter.com/lVb1AdvAGt — ANI (@ANI) June 23, 2022