{"_id":"59deeb374f1c1bf2538b6de2","slug":"aiadmk-former-leader-vk-sasikala-going-back-to-prison-after-her-parole-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिकला की पैरोल अवधि खत्म, आज वापस लौटना होगा जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शशिकला की पैरोल अवधि खत्म, आज वापस लौटना होगा जेल
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 12 Oct 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके की पूर्व महासचिव वीके शशिकला की पैरोल अवधि आज यानि गुरुवार को खत्म हो रही है। वे जेल में लौटने के लिए रवाना हो गई हैं। शशिकला अपने बीमार पति एम नटराजन से मिलने के लिए जेल से बाहर 5 दिन की पैरोल पर आई थीं। इससे पहले जेल प्रशासन ने उन्हें निर्देश दिए थे कि वे सिर्फ अपने पति से ही मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Chennai: VK Sasikala leaves for Bengaluru's Central prison as her parole ends today. pic.twitter.com/a9NZzaMJBB
— ANI (@ANI) October 12, 2017विज्ञापन
शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई। शशिकला के वकील ने कहा था कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकीं।
विज्ञापन
बता दें कि एआईएडीएमके में पार्टी चिन्ह को लेकर घमासान मचा हुआ है और ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, पार्टी दो ग्रुप में बंट गई है, जिसमें एक ग्रुप दिनाकरन का है और दूसरा सीएम पनालीसामी का है।
पढ़ें: वीके शशिकला के पति के कई अंग खराब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।