{"_id":"64873b33b5909689620b3b23","slug":"aiadmk-angry-with-annamalai-said-if-it-does-not-improve-will-be-forced-to-consider-alliance-with-bjp-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: अन्नामलाई से नाराज एआईएडीएमके, बोले- नहीं सुधरे तो भाजपा से गठबंधन पर विचार करने को होंगें मजबूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: अन्नामलाई से नाराज एआईएडीएमके, बोले- नहीं सुधरे तो भाजपा से गठबंधन पर विचार करने को होंगें मजबूर
Mon, 12 Jun 2023 09:05 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:05 PM IST
सार
तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई की टिप्पणी को लेकर अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
डी जयकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई की टिप्पणी को लेकर अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) ने कड़ी आपत्ति जताई है। एआईएडीएमके के पार्टी प्रवक्ता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि अगर अन्नामलाई को संयमित नहीं किया गया तो वह अन्नाद्रमुक भाजपा के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
जयकुमार ने मीडिया के लोगों से बात करते हुए निशाना साधा कि क्या यह अन्नामलाई की मंशा है कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एक सीट भी न जीते और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री न बनें? क्या उनकी गतिविधियाँ इस दिशा में काम कर रही है? जयकुमार ने कहा कि उनकी आलोचना अस्वीकार्य है और आश्चर्य है कि भ्रष्टाचार के बारे में बात करने के शौकीन अन्नामलाई कर्नाटक में भाजपा से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अकेले तमिलनाडु में कुछ नहीं कर सकती। अन्नाद्रमुक की साख कारण ही भाजपा ने 2021 में अच्छा प्रदर्शन कर पाई। पूर्व मंत्री जयकुमार ने कहा कि भाजपा 20 साल के अंतराल के बाद अन्नाद्रमुक की वजह से चार विधायक तमिलनाडु में जीते। क्या अन्नामलाई इससे इनकार करेंगे? भाजपा को पहचान तभी मिलेगी जब वह अन्नाद्रमुक गठबंधन में रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अन्नामलाई अनावश्यक रूप से पार्टी की आलोचना करना जारी रखते हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उनको नहीं रोका तो अन्नाद्रमुक को भगवा पार्टी के साथ अपने गठबंधन पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अन्नामलाई को अपने बयानों पर संयम रखना चाहिए और गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।