फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI start up CEO accused of killing minor son sent to thirteen day judicial custody

Goa: AI स्टार्ट-अप CEO सूचना सेठ को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; चार साल के बेटे की हत्या का है आरोप

Fri, 19 Jan 2024 06:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jan 2024 06:12 PM IST
सार

आरोपी महिला के वकील ने बताया कि पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी, जिसके बाद अदालत ने उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
AI start up CEO accused of killing minor son sent to thirteen day judicial custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा के बाल अदालत ने शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुचना सेठ को 13 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा है। उनके ऊपर अपने चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है। आरोपी महिला आठ जनवरी से ही पुलिस की हिरासत में थी। उसकी पांच दिन की विस्तारित रिमांड खत्म होने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में आरोपी
पुलिस ने आरोपी की रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में 39 वर्षीय सुचना सेठ ने अपने बेटे की हत्या की थी। उनके शव को बैग में भरकर वह टैक्सी से तमिलनाडु ले जा रही थी। उसे आठ जनवरी को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


आरोपी महिला के वकील ने बताया कि पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी, जिसके बाद अदालत ने उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वकील ने बताया कि उनकी मुवक्किल ने जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को कोलवेले के सेंट्रल जेल ले जाया गया। गोवा बाल अधिनियम की धारा आठ के तहत महिला पर मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed