{"_id":"6484b4120256e54c4a0fd835","slug":"ai-rectifies-glitch-in-boeing-plane-stranded-in-magadan-aircraft-lands-in-mumbai-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: रूस के सुदूर इलाके में फंसा एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंचा, इंजीनियरों ने ठीक की इंजन की खामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: रूस के सुदूर इलाके में फंसा एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंचा, इंजीनियरों ने ठीक की इंजन की खामी
Sat, 10 Jun 2023 11:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:04 PM IST
सार
रूस के बंदरगाह शहर मगदान में फंसा एयर इंडिया बोइंग विमान शनिवार की शाम मुंबई पहुंच गया। एयरलाइन के मुताबिक, इंजीनियरों ने एक इंजन में तेल प्रणाली को ठीक किया जिसके बाद इसने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के बंदरगाह शहर मगदान में फंसा एयर इंडिया बोइंग विमान शनिवार की शाम मुंबई पहुंच गया। एयरलाइन के मुताबिक, इंजीनियरों ने एक इंजन में तेल प्रणाली को ठीक किया जिसके बाद इसने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
छह जून को एयर इंडिया की उड़ान एआई-173 सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। लेकिन बीच हवा में एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण इसे रूस के पूर्वी क्षेत्र में मगदान शहर की ओर मोड़ दिया गया था। विमान 216 यात्रियों को लेकर जा रहा था। इसके बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े के एक और विमान इन फंसे यात्रियों को निकालने के लिए भेजा। सभी विमान से 8 जून को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि विमान के एक इंजन की तेल प्रणाली में खामी को हमारी इंजीनियरिंग टीम ने ठीक कर लिया है। व्लादिमीर वैसोत्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जीडीएक्स) से उड़ान भरने से पहले विमान की सभी सुरक्षा मानकों पर जांच की गई और सेवा प्रमाणित की गई।' बाद में शाम को प्रवक्ता ने बताया कि विमान रात करीब 8 बजकर 16 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा।
विज्ञापन
एक सूत्र के मुताबिक, विमान में दो पायलट और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। एयरलाइन ने सात जून को चार इंजीनियरों को मगदान के लिए भेजा था और फंसे हुए विमान के एक इंजन में तेल के दबाव का मुद्दा ठीक हो गया था।