{"_id":"64abc3a4e98f93e4c90805c6","slug":"ahmedabad-three-storey-building-collapses-in-ahmedabad-one-person-killed-and-five-others-injured-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahmedabad building collapse: अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी; एक शख्स की मौत, पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ahmedabad building collapse: अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी; एक शख्स की मौत, पांच घायल
Mon, 10 Jul 2023 02:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:09 PM IST
सार
हादसे को लेकर दमकल विभाग के उपप्रमुख जयेश खड़िया ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और 35 अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। नवरंगपुरा पुलिस इंस्पेक्टर एए देसाई ने कहा कि मीठाखाई गाम इलाके स्थित यह इमारत लगभग 60 साल पुरानी थी और काफी जर्जर हो गई थी। उन्होंने बताया कि इमारत सुबह करीब 7 बजे ढह गई।
देसाई ने कहा, "ध्वस्त इमारत के मलबे में फंसे 57 वर्षीय विनोद दकनिया नामक एक व्यक्ति को बाहर निकालने में लगभग दो घंटे लग गए।" उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक के मुताबिक हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
वहीं, हादसे को लेकर दमकल विभाग के उपप्रमुख जयेश खड़िया ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और 35 अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।