{"_id":"603286008ebc3ee9562eaccf","slug":"ahmedabad-mumbai-tejas-express-moved-past-andheri-without-halting-as-scheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस अंधेरी में रुके बिना बढ़ गई आगे, 42 यात्री हुए परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस अंधेरी में रुके बिना बढ़ गई आगे, 42 यात्री हुए परेशान
Mon, 22 Feb 2021 11:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में ऐसा वाकया कम ही होता है कि कोई ट्रेन किसी तयशुदा स्टेशन पर नहीं रुके। हालांकि रविवार को पश्चिम रेलवे में आने वाले मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ऐसा हुआ। अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस अंधेरी स्टेशन पर रुके बगैर सपाटे से आगे बढ़ गई, जबकि ट्रेन में यात्री यहां उतरने के लिए तैयार खड़े थे।
तेजस के बगैर रुके आगे बढ़ने पर तत्काल चिल्ला-पुकार मच गई और रेलवे के अफसरों के संज्ञान में मामला लाया गया। इसके बाद दादर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को रोका गया, जबकि यहां यह नहीं रुकती है। दादर में करीब 42 यात्रियों को अहमदाबाद से आई तेजस एक्सप्रेस से उतारा गया। इससे यात्रियों को अपने सामान के साथ अंधेरी व अन्य गंतव्य तक जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पश्चिम रेलवे मामले की जांच करा रहा है।

Ahmedabad-Mumbai Tejas Express moved past Andheri today without halting as scheduled halt. Matter was brought to notice of officials immediately & an unscheduled halt was promptly arranged at Dadar where approx 42 passengers deboarded. Matter is being enquired: Western Railway
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2021