फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad: More than 11 thousand super spreaders, vaccinated everyone by running a special campaign

अहमदाबाद: 11 हजार से ज्यादा 'सुपर स्प्रेडर', सबको विशेष अभियान चलाकर लगाया टीका

Tue, 29 Jun 2021 07:26 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Jun 2021 07:26 PM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद शहर में 'सुपर स्प्रेडर' की श्रेणी में आने वाले 11,000 से ज्यादा लोगों को अब तक कोविड-रोधी टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
Ahmedabad: More than 11 thousand super spreaders, vaccinated everyone by running a special campaign
टीकाकरण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद शहर में 'सुपर स्प्रेडर' की श्रेणी में आने वाले 11,000 से ज्यादा लोगों को अब तक कोविड-रोधी टीका लगाया जा चुका है। स्थानीय निकाय प्रशासन की ओर से मंगलवार को बताया गया कि ऐसे लोगों को टीका लगाने के लिए हाल में विशेष अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन


'सुपर स्प्रेडर' उन लोगों को माना है जो अपने काम की प्रकृति के कारण (बिना जाने) बड़ी संख्या में अन्य लोगों में संक्रामक रोग का प्रसार कर देते हैं। अहमदाबाद नगर निगम ने हाल ही में सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों, सैलून चलाने वालों, कुरियर और डिलीवरी एजेंट जैसे ‘सुपर स्प्रेडर’ को टीका देने के लिए विशेष अभियान चलाया था।
विज्ञापन


निकाय संस्था की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक ऐसे 11,013 लोगों को टीका दिया जा चुका है। अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि ‘सुपर स्प्रेडर’ के टीकाकरण के लिए शहर के सात निकाय क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक केंद्र की स्थापना की गई ताकि उनसे और लोगों को संक्रमण न फैले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed