{"_id":"5b28b4974f1c1bac6e8b8a4b","slug":"ahmedabad-man-said-wife-has-facial-hair-and-manly-voice-want-divorce-from-her-on-these-grounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"शख्स ने कोर्ट से कहा, 'पत्नी को आती है दाढ़ी और आवाज है मर्दो जैसी, मुझे चाहिए तलाक'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शख्स ने कोर्ट से कहा, 'पत्नी को आती है दाढ़ी और आवाज है मर्दो जैसी, मुझे चाहिए तलाक'
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी से तलाक चाहता है क्योंकि उसके चेहरे पर ऐसे बाल आते हैं जो दाढ़ी जैसे लगते हैं और उसकी आवाज मर्दों वाली है। हालांकि पारिवारिक अदालत ने पति की इस याचिका को ठुकराते हुए उसे तलाक देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
शख्स का दावा है कि शादी से पहले महिला ने घूंघट ओढ़ा रहता था और वह परंपरा और रीति-रिवाज की वजह से उससे बात नहीं करती थी। उसे बाद में पता चला कि उसके चेहरे पर बाल आते हैं और उसकी आवाज मर्दों जैसी है। जज एनएम करोवाडिया के समक्ष दायर की गई याचिका में शख्स का कहना है कि उसे महिला के परिवार ने बेवकूफ बनाया।
विज्ञापन
शख्स की याचिका के जवाब में पत्नी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसके चेहरे पर हार्मोनल कारणों की वजह से बाल आते हैं लेकिन उसका इलाज के जरिए उपचार संभव है। उसने आगे पति पर आरोप लगाया कि वह झूठे आरोप लगाकर उसे घर से बाहर करना चाहता है।
विज्ञापन
पत्नी के वकील द्वारा जैसे ही केस को अदलात में पेश किया गया पति ने सुनवाई के लिए आना बंद कर दिया। जिसके बाद अदालत को मजबूरी में केस खारिज करना पड़ा।