{"_id":"5fd06c338ebc3e41a07064f5","slug":"ahmedabad-fire-in-chemical-factory-40-fire-tenders-extinguished-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद: रसायन फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 40 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद: रसायन फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 40 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया
Wed, 09 Dec 2020 11:48 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में रसायन फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया गया
- फोटो : ANI
गुजरात के अहमदाबाद में एक रसायन फैक्ट्री में मंगलवार देर रात आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यहां के वातवा औद्योगिक क्षेत्र में रसायन फैक्ट्री में मंगलवार देर रात करीब एक बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल की 40 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया और चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन