{"_id":"59f69e3d4f1c1b6e548b9a71","slug":"ahmed-patel-writes-letter-to-rajnath-singh-says-no-room-for-politics-in-national-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर बोले अहमद पटेल- राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर ना हो राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर बोले अहमद पटेल- राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर ना हो राजनीति
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
अहमद पटेल
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आईएस के दो संदिग्धों से अपना नाम जोड़े जाने पर कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि राजनीतिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पटेल द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया कि गुजरात से पकड़े गए आईएस के संदिग्ध लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले से जुड़े हैं और ऐसे में आधारहीन आरोप लगाकर इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
गुजरातः CM रुपानी ने अहमद पटेल पर लगाया आरोप- ISIS से हैं उनके संबंध
विज्ञापन
अहमद पटेल ने पत्र में आगे लिखा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर दोनों पार्टियों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सोचना होगा। पटेल ने कहा कि किसी भी पार्टी के नेता को अपने कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किसी पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। पटेल ने गुजरात को महात्मां गांधी और सरदार पटेल की धरती बताते हुए कहा कि वहां के लोग शांति में विश्वास रखते हैं।
क्या है मामला
Ahmed Patel
गुजरात में एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों को भूरुच के एक अस्पताल से गिरफतार किया था। इनमें से एक की पहचान कासिम टिंबरवाला के तौर पर हुई है जो अंकलेश्वर अस्पताल में काम था और दूसरा आतंकी उबैद वकील है।
इसपर गुजरात के सीएम रूपानी ने कांग्रेस सांसद अहमद पटेल पर आरोप लगाया कि वह उस हॉस्पिटल के ट्रस्टी थे जिससे संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया। पटेल पहले ही ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन इसका पूरा काम अब भी वही देख रहे हैं।
इसपर गुजरात के सीएम रूपानी ने कांग्रेस सांसद अहमद पटेल पर आरोप लगाया कि वह उस हॉस्पिटल के ट्रस्टी थे जिससे संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया। पटेल पहले ही ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन इसका पूरा काम अब भी वही देख रहे हैं।