फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmed Patel will be the new treasurer of Congress party, he will replace Motilal Vora

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अहमद पटेल बनाए गए कोषाध्यक्ष, वोरा को महासचिव की जिम्मेदारी

Tue, 21 Aug 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Ahmed Patel will be the new treasurer of Congress party, he will replace Motilal Vora

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आज मोतीलाल वोरा के स्थान पर वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने वोरा को महासचिव (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के स्थान पर लुईजिन्हो फ्लेरियो को पूर्वोत्तर के राज्यों (असम को छोड़कर) का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। फ्लेरियो गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को कर्ण सिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष बनाया गया और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य समिति में बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य शमिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही मोतीलाल वोरा को महासचिव (प्रशासन) बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी बतौर कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’’ 

वोरा पिछले 17 वर्षों से पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे पटेल को कोषाध्यक्ष बनाए जाने को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को पूर्वोत्तर प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जोशी राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और इसी के मद्देनजर उनको राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed