{"_id":"619bc9b4de4341663b6cf83c","slug":"ahead-of-putins-visit-defence-ministry-to-take-up-ak-203-deal-in-high-level-meeting-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"AK-203 deal: राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से पहले मंगलवार को होगा पांच हजार करोड़ के सौदे पर विचार, अमेठी में लगेगा राइफल कारखाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AK-203 deal: राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से पहले मंगलवार को होगा पांच हजार करोड़ के सौदे पर विचार, अमेठी में लगेगा राइफल कारखाना
Mon, 22 Nov 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:17 PM IST
सार
एके-203 को लेकर बहुप्रतीक्षित करार पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगले माह होने वाली यात्रा के दौरान दस्तखत हो सकते हैं। इस पर रक्षा खरीदी परिषद की मंगलवार को होने वाली विशेष बैठक में विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
एके-203
- फोटो : SELF
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पांच दिसंबर को प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले मंगलवार को रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। इसमें एके-203 असाल्ट राइफल के करार को अंतिम रूप देने पर विचार होगा। इस करार में उत्तर प्रदेश के अमेठी में 7.5 लाख AK-203 राइफल उत्पादन कारखाने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
एके-203 को लेकर इस बहुप्रतीक्षित करार पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगले माह होने वाली यात्रा के दौरान दस्तखत हो सकते हैं। इस पर रक्षा खरीदी परिषद की मंगलवार को होने वाली विशेष बैठक में विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
पहली 70 हजार राइफल की खेप में रूसी कलपूर्जे होंगे
रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस करार पर दोनों देशों के बीच कुछ साल पहले सहमति बन गई थी। अब सिर्फ इस राइफल के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के मसले का समाधान बाकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना 7.5 लाख एके-203 राइफल की खरीदी करेगी। इनमें से पहली 70 हजार राइफल की खेप में रूस में निर्मित कलपूर्जे लगे होंगे, क्योंकि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण धीरे धीरे होगा। इन 70 हजार राइफलों की आपूर्ति उत्पादन शुरू होने के 32 माह में हो जाएगी।
विज्ञापन