फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahead of Punjab Polls, PM Modi to Gift High-Tech Railway Stations to Several Cities

Railways: चुनाव से पहले पंजाब को बड़ा गिफ्ट, पीएम मोदी इन शहरों को देंगे हाईटेक रेलवे स्टेशनों की सौगात

Wed, 15 Jul 2026 07:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

 पीएम मोदी 17 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर पंजाब में रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को स्वास्थ्य, सड़क और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे।
 

विज्ञापन
Ahead of Punjab Polls, PM Modi to Gift High-Tech Railway Stations to Several Cities
पीएम मोदी - फोटो : एक्स

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले ही विकास परियोजनाओं और नई सौगातों को लेकर गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हालिया पंजाब दौरा अहम माना जा रहा है। पीएम 17 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर पंजाब में रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को स्वास्थ्य, सड़क और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


पीएम पंजाब के चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, संत रविदास एक्सप्रेस (स्लीपर वंदे भारत) को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह शाम को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ही एक रैली को भी संबोधित करेंगे। पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वहीं एसएएस नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। पुनर्विकसित किए गए इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सफर का अनुभव बदलेगा। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाओं में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


नए स्वरूप में तैयार स्टेशनों पर आधुनिक वेटिंग हॉल, बड़े कॉनकोर्स एरिया, बेहतर प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर और बैठने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा यात्रियों के आने-जाने के रास्तों को भी आसान बनाया गया है, ताकि बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को सुविधा मिले। स्टेशन डिजाइन में स्थानीय संस्कृति और क्षेत्रीय पहचान का भी ध्यान रखा गया है। इन रेलवे स्टेशनों के आधुनिक बनने से पंजाब में यातायात सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। जालंधर कैंट, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब जैसे प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से जुड़ने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed