फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ahead of 2019 Loksabha Elections Akhilesh Yadav deputed Kiranmoy Nanda to meet Lalu Prasad

महागठबंधन बनाने के लिए लालू से मिलेंगे अखिलेश के दूत, 24 मार्च को हो सकती है मुलाकात

Mon, 19 Mar 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
ahead of 2019 Loksabha Elections Akhilesh Yadav deputed Kiranmoy Nanda to meet Lalu Prasad
अखिलेश यादव

हाल ही में हुए गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ हाथ मिलाने के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से हाथ मिलाने का निर्णय लिया है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव से रांची में मिलने के लिए कहा है। इसके जरिए साल 2019 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


भाजपा को झटका देते हुए सपा और बसपा ने उप-चुनाव में जीत दर्ज की थी। लालू के साथ 24 मार्च को बैठक रिम्स अस्पताल या फिर बिरसा मुंडा जेल में हो सकती है। पिछले तीन दिनों से सीने में दर्द होने की वजह से लालू रिम्स में भर्ती हैं। सपा नेता नंदा ने कहा कि हमने जेल प्रशासन से पहले ही आज्ञा ले ली है। लालूजी से बैठक के बाद मैं तेजस्वी से मिलूंगा। यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी। 
विज्ञापन


नंदा ने दावा किया कि आरजेडी ने हमेशा से ही सपा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- लालूजी बिना किसी चुनावी हित के सपा के साथ खड़े रहे हैं और इससे पहले उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। मैं अखिलेश यादव की तरफ से विपक्षी एकता का संदेश लेकर जाऊंगा। केंद्र पर काबिज भाजपा सरकार देश को एक सवारी पर लेकर गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन उसने वह वादे नहीं निभाए हैं। पार्टियों के लिए यह समय एकजुट होने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed