{"_id":"5c283495bdec2256bc42985a","slug":"agusta-westland-michel-have-a-paper-to-lawyer-seeking-suggestion-on-questions-asked-on-mrs-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल ने वकील से पूछा था, 'मिसेज गांधी के सवाल पर क्या कहूं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल ने वकील से पूछा था, 'मिसेज गांधी के सवाल पर क्या कहूं'
Sun, 30 Dec 2018 08:29 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 30 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए मिशेल क्रिश्चियन से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। जिसमें उससे उन लोगों के नाम उगलवाए जा रहे हैं जिनकी इस डील में अहम भूमिका थी। शनिवार को इस घोटाले में मिसेज गांधी और इटली की महिला के बेटे का नाम जुड़ गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को अदालत से कहा कि बिचौलिए ने चोरी-छिपे अपने वकील को एक चिट भेजी थी जिसमें उसने पूछा था कि मिसेज गांधी के सवालों पर वह क्या कहे।
विज्ञापन
ईडी ने दावा किया कि अगस्ता वेस्टलैंड को भेजे पत्र में मिशेल ने कहा था कि इटली की महिला का बेटा एक बड़ा आदमी 'आर' अगला प्रधानमंत्री बनने वाला है। हालांकि ईडी यह नहीं बता पाई है कि मिशेल ने इन लोगों के नाम किस सिलसिले में लिए और यह दोनों कौन हैं। इन संक्षिप्त नामों को सोनिया और राहुल गांधी से जोड़ा जा रहा है। अदालत ने मिशेल की पुलिस रिमांड को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वकील से मिलने के समय का दुरुपयोग होने की बात पता चलने पर उस समय को आधा कर दिया गया है।
विज्ञापन
ईडी ने 27 दिसंबर को बताया कि मिशेल ने मिसेज गांधी का जिक्र किया था। मेडिकल जांच के दौरान उसने अपने वकील एल्जो जोसेफ को कागज का एक मुड़ा हुआ टुकड़ा दिया था। जिसे वकील ने फोन के नीचे छुपाकर अपनी जेब में रख लिया था। कागज की जांच करने पर पता चला कि इसमें मिसेज गांधी से जुड़े फॉलोअप सवाल हैं। ईडी के वकील एलडी सिंह ने अदालत को बताया कि मिशेल ने अगस्ता वेस्टलैंड को भेजे पत्र में कहा था कि इटली की महिला का बेटा एक बड़ा आदमी आर अगला प्रधानमंत्री बनने वाला है।
विज्ञापन
मिशेल के दावों पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा आक्रमण करते केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि चोर मचा रहा है शोर। यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार रही है। पिछली सरकार ने जल, थल और आकाश, सभी जगह घोटाले किए। वह दौर ऐसा था जब देश को लूटने का काम किया गया। कांग्रेस की बौखलाहट से अब मालूम पड़ा कि चोर इतना शोर क्यों मचा रहा है। यह कहानी चोर मचाए शोर वाली है।