{"_id":"6470acdf75086250bf0da384","slug":"agreement-signed-with-japan-for-automobile-plant-cm-stalin-invites-for-investment-in-tamil-nadu-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: ऑटोमोबाइल प्लांट के लिए जापान के साथ किया समझौता, CM स्टालिन ने निवेश के लिए किया आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: ऑटोमोबाइल प्लांट के लिए जापान के साथ किया समझौता, CM स्टालिन ने निवेश के लिए किया आमंत्रित
Fri, 26 May 2023 06:28 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 26 May 2023 06:28 PM IST
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा के बाद जापान पहुंचे थे। यहां ओसाका में स्टालिन समझौते में उपस्थित हुए। सिंगापुर में सीएम स्टालिन ने परिवहन मंत्री एस ईश्वरन से मुलाकात की, ईश्वरन व्यापार संबंधों के प्रभारी मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु और जापान के डाइसेल सेफ्टी सिस्टम एक्सचेंज ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। राज्य के चेंगलपट्टू जिले में डाइशेल के ऑटोमोबाइल एयरबैग इन्फ्लेटर प्लांट के विस्तार के लिए समझौता किया गया है। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री टी आर बी राजा और राज्य के प्रबंध निदेशक वी विष्णु भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सिंगापुर दौरे पर भी गए थे सीएम
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा के बाद जापान पहुंचे थे। यहां ओसाका में स्टालिन समझौते में उपस्थित हुए। सिंगापुर में सीएम स्टालिन ने परिवहन मंत्री एस ईश्वरन से मुलाकात की, ईश्वरन व्यापार संबंधों के प्रभारी मंत्री भी हैं। इसके अलावा स्टालिन ने सिंगापुर की तीन बड़ी कंपनियों के सीईओ और कानून मंत्री शनमुगम से भी मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं ने तमिलनाडु में निवेश करने पर चर्चा किया। स्टालिन ने उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए चेन्नई आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
पहले भी फंडिंग के लिए जापान गए थे स्टालिन
मुख्यमंत्री स्टालिन फिलहाल जापान में हैं। यहां उन्होंने एक निवेश कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के संबोधन में उन्होंने कहा कि वह जापान के लिए नए नहीं है। बता दें, स्टालिन ने इससे पहले 2008 में जापान से मेट्रो परियोजना और होगेनक्कल पेयजल योजना के लिए राशि जुटाने जापान गए थे। संबोधन में उन्होंने कंपनियों से कहा कि हम आपको तमिलनाडु में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
विज्ञापन