{"_id":"62ac481b9697ff5a21287fb2","slug":"agnipath-scheme-protest-sharad-yadav-also-opposed-said-govt-should-reconsider-in-interest-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: शरद यादव ने भी किया योजना का विरोध, बोले- युवाओं के हित में पुनर्विचार करे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath Scheme: शरद यादव ने भी किया योजना का विरोध, बोले- युवाओं के हित में पुनर्विचार करे सरकार
Fri, 17 Jun 2022 02:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:55 PM IST
सार
शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए शरद यादव ने कहा है कि इस योजना से केवल चार साल में रिटायर होने वाले युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में नौकरी नहीं मिलेगी। उनके लिए दूसरे क्षेत्र में नौकरियों के बेहतर अवसर नहीं खुले रह जाएंगे।
विज्ञापन
शरद यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना पर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। युवाओं के बाद अब राजनीतिक दल भी इसके खिलाफ लामबंद होते दिख रहे हैं। समाजवादी नेता शरद यादव ने भी इस योजना को नौजवानों के लिए उचित न बताते हुए कहा है कि सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिये जिससे सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिहाज से तैयार किया जा सके। लेकिन इसके साथ युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित होना चाहिए।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड बनने का मौका होगा
शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए शरद यादव ने कहा है कि इस योजना से केवल चार साल में रिटायर होने वाले युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में नौकरी नहीं मिलेगी। उनके लिए दूसरे क्षेत्र में नौकरियों के बेहतर अवसर नहीं खुले रह जाएंगे। केवल सुरक्षा गार्ड के रूप में उन्हें नौकरी मिल सकती है, लेकिन बहुत से अग्निवीर युवा इसे करना पसंद नहीं करेंगे। अग्निवीर युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग की योजना भी बहुत आकर्षक नहीं है।
विज्ञापन
युवाओं के भविष्य का रखा जाए ध्यान
शरद यादव ने कहा है कि सरकार सेना के खर्च को भी लगातार कम कर रही है, लेकिन भारत जैसा देश अपनी विभिन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सेना के आधुनिकीकरण को पीछे नहीं छोड़ सकता। लिहाजा केंद्र सरकार को ऐसा रास्ता तैयार करना चाहिए जिससे आवश्यक के अनुरूप सेनाओं का आधुनिकीकरण भी किया जाए और युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन