फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agnipath protests: Rahul targets Modi, says Mafiveer PM will have to withdraw Agnipath plan

Agnipath protests: राहुल का मोदी पर तंज, कहा-'माफीवीर पीएम को वापस लेनी पड़ेगी अग्निपथ योजना'

Sat, 18 Jun 2022 01:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Jun 2022 01:35 PM IST
सार

उधर, केंद्र सरकार योजना के खिलाफ जारी आंदोलन से हुए डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज एलान किया कि योजना के तहत तैयार होने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय बलों व असम राइफल्म में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Agnipath protests: Rahul targets Modi, says Mafiveer PM will have to withdraw Agnipath plan
राहुल गांधी(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए जारी अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘माफ़ीवीर बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और अग्निपथ योजना वापस लेना ही पड़ेगी।'

विज्ञापन


विज्ञापन



उधर, केंद्र सरकार योजना के खिलाफ जारी आंदोलन से हुए डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। आंदोलनकारियों को शांत करने के लिए जहां योजना के लिए आयु सीमा दो साल बढ़ाकर 23 साल कर दी गई वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने आज एलान किया कि योजना के तहत तैयार होने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय बलों व असम राइफल्स में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांग कर वापस लिए थे कृषि कानून
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए माफीवीर शब्द का इस्तेमाल कर तंज इसलिए किया, क्योंकि किसान आंदोलन के वक्त पिछले साल नवंबर में उन्होंने माफी मांगते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने का एलान किया था। उस वक्त पीएम ने माफी मांगते हुए कहा था कि हम इन कानूनों के बारे में किसानों को समझाने में विफल रहे। 


योजना पर राहुल का चौथा निशाना
अग्निपथ योजना को लेकर राहुल गांधी का यह सरकार पर चौथा निशाना है। शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी सिर्फ अपने मित्रों की सुनते हैं। वे देशभर में सैकड़ों लोगों द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की अनदेखी कर रहे हैं। राहुल ने नोटबंदी व कृषि कानूनों का उदाहरण देकर कहा था कि पीएम देश की जनता क्या चाहती है, यह नहीं समझते हैं, क्योंकि वे अपने मित्रों के अलावा किसी की बात नहीं सुनते। कांग्रेस नेता ने गुरुवार को कहा था कि सरकार सेना में भर्ती के इच्छुक नौजवानों की अग्निपरीक्षा न ले। जबकि बुधवार को उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि वह हमारी सेना की वीरता, साहस व अनुशासन की गरिमा कम न करे।

राहुल गांधी ने किया यह ट्वीट 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- '8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान' के मूल्यों का अपमान किया है। मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर' बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और 'अग्निपथ' को वापस लेना ही पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed