{"_id":"5860433f4f1c1b8640eeb658","slug":"agni-5-missile-test-to-be-conducted-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आज करेगा अग्नि-5 मिसाइल का चौथा परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत आज करेगा अग्नि-5 मिसाइल का चौथा परीक्षण
एजेंसी/ ओडिशा
Updated Mon, 26 Dec 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
अग्नि5 मिसाइल
भारत स्वदेश में विकसित अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि5 का सोमवार को ओडिशा के व्हीलर द्वीप से परीक्षण करेगा। यह इसका चौथा परीक्षण होगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यदि सब योजना के अनुसार रहा तो सोमवार को इसका परीक्षण कर लिया जाएगा। इसका पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर 2013 को इसका दूसरा परीक्षण तथा 31 जनवरी 2015 को इसका तीसरा परीक्षण हुआ था। सतह से मार करने में सक्षम यह मिसाइल पांच हजार किलोमीटर से अधिक तक जाने में सक्षम है।
विज्ञापन
सत्रह मीटर लंबे और दो मीटर चौड़े इस मिसाइल का वजन करीब 50 टन है। यह मिसाइल एक टन से अधिक वजन का परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। यह अग्नि श्रृंखला का सबसे उन्नत मिसाइल है।
विज्ञापन