फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Again two thousand fake notes out from ATM

दिल्लीः एटीएम से निकला दो हजार का चूरन वाला नोट

Thu, 09 Mar 2017 09:55 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 09 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
  Again two thousand fake notes out from ATM

अमर कॉलोनी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये का चूरन वाला नकली नोट निकला है। नोट पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया और मनोरंजन बैंक लिखा हुआ है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो हजार का नकली नोट शीतला माता मंदिर, गढ़ी में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से निकला है। दिल्ली निवासी चंदन राय 7 मार्च को एटीएम से पैसे निकालने गया था।
विज्ञापन


उसने बैंक से पैसे निकाले तो दो हजार का नकली चूरन वाला नोट निकला। नोट पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया और मनोरंजन बैंक लिखा हुआ था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी। सच्चाई को जानने के लिए अमर कॉलोनी थाने से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने नकली नोट निकलने की बात को सही पाया। नकली नोट निकलने के बाद पुलिस ने एटीएम को सील कर दिया। चंदन राय की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया। 9 मार्च को मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई।

गौरतलब है कि इस तरह का मामला कुछ दिन पहले संगम विहार थाना इलाके में सामने आया था। एटीएम से चूरन वाले नकली नोट निकलने को लेकर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ था।


संगम विहार थाने में तैनात सिपाही ने जब एटीएम से नोट निकाला तो दो हजार का चूरन वाला नकली नोट निकला। इस मामले में पुलिस ने एक कस्टोडियन को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed