फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   again phone blasted in kerala old man is safe now police said one year ago he bought phone

Kerala: केरल में चाय पीते-पीते फटा बुजुर्ग का फोन, बोला- एक साल पहले ही खरीदा था, अब तक कोई कमी नहीं थी

Thu, 18 May 2023 07:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 07:16 PM IST
सार

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बुजुर्ग जल्दी-जल्दी चाय पी रहा था, साथ में वह कुछ खा भी रहा था। इसी दौरान उसके जेब में रखा फोन अचानक फट जाता है और आग लग जाती है। बुजुर्ग तुरंत अपने फोन को जमीन पर फेंककर दूर भाग जाता है।

विज्ञापन
again phone blasted in kerala old man is safe now police said one year ago he bought phone
क्षतिग्रस्त मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में एक बार फिर जेब में रखे-रखे मोबाइल ब्लास्ट हो गया। हालांकि, बुजुर्ग सुरक्षित है। समय रहते उसने फुर्ती दिखाई थी, जिस वजह से उसकी जान बच गई। घटना केरल के त्रिशूर जिले की है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
ओल्लूर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 76 साल का बुजुर्ग ब्लास्ट के दौरान मोराटिचल इलाके की एक चाय की दुकान पर था। वह चाय पी रहा था। तभी उसकी शर्ट के जेब में रखा फोन ब्लास्ट हो गया। बुजुर्ग ने अपना फोन जेब से निकालकर जमीन पर फेंक दिया और वहां से दूर हो गया, जिस वजह से उसकी जान बच गई। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बुजुर्ग को फोन किया था। बुजुर्ग सुरक्षित है। पुलिस के अनुसार, शख्स का कहना है कि उसने साल भर पहले ही एक हजार रुपये में यह फोन खरीदा था। फोन में अबतक कोई परेशानी नहीं हुई थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बुजुर्ग जल्दी-जल्दी चाय पी रहा था, साथ में वह कुछ खा भी रहा था। इसी दौरान उसके जेब में रखा फोन अचानक फट जाता है और आग लग जाती है। बुजुर्ग तुरंत अपने फोन को जमीन पर फेंककर दूर भाग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है घटना
केरल में पिछले एक महीने में तीन मोबाइल ब्लास्ट हो गए है। प्रदेश के कोझिकोड शहर में भी पेंट में रखा एक फोन ब्लास्ट हो गया था, जिससे व्यक्ति झुलस गया था। इससे पहले 24 अप्रैल को त्रिशूर की ही एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय छात्रा मोबाइल पर वीडियो देख रही थी। फोन बच्ची के हाथ में जोरदार धमाके से फटा और बच्ची घायल हो गई थी। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई थी।

जानिए, क्यों होते हैं ऐसे हादसे
इस तरह के हादसे कई बार मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट तो कई बार यूजर्स की लापरवाही के कारण होते हैं। आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और स्मार्टफोन में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है या डिवाइस बहुत गर्म हो जाता है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए जरूरत से ज्यादा पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से भी पावर सप्लाई में दिक्कत आती है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने जैसी स्थिति तक बन जाती है। 

ऐसे करें बचाव
अगर आप फोन को चार्ज करने के लिए लोकल चार्जर का यूज कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर करें। यह स्मार्टफोन की बैटरी को तो खराब करता ही है साथ ही बैटरी ब्लास्ट का प्रमुख कारण भी बन सकता है। दरअसल, लोकल चार्जर में पावर फ्लो कम-ज्यादा होता रहता है, जो स्मार्टफोन की बैटरी पर दबाव बनाता है और अधिक दबाव से कई बार बैटरी ब्लास्ट तक हो जाती है। ऐसे में फोन को चार्ज करने के लिए सिर्फ फोन के ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed