{"_id":"595b3d9a4f1c1b10178b4ac3","slug":"again-farmer-allegedly-committed-suicide-by-hanging-himself-in-madhya-pradesh-s-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: कर्ज में डूबे एक और किसान ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर किया खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश: कर्ज में डूबे एक और किसान ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर किया खत्म
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सीहोर में कर्ज में डूबे एक 50 साल के किसान फांसी लगाकर खुद को खत्म कर दिया है। कर्ज के बोझ में डूब किसान लगातार ये भयानक कदम उठा रहे हैं। इससे पहले छतरपुर जिले के एक किसान और टीकमगढ़ के किसान ने ये कदम उठाया। दरअसल, प्रदेश में बीते एक महीने में लगभग दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है और इस साल ये आकंड़ा 20 तक पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में कुछ दिनों पहले किसान कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान मंदसौर में हुई पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद आंदोलन उग्र हो गया था। आंदोलन की आंच जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैल गई थी।
विज्ञापन
किसानों के हिंसक हुए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में शांति के लिए उपवास भी रखा था। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मंदसौर के कलेकटर स्वतंत्र सिंह और एपसी ओपी
विज्ञापन
त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया है।