{"_id":"58df15b74f1c1b380763f4d6","slug":"after-yogi-adityanath-shivraj-singh-chauhan-government-also-make-anti-romeo-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP के बाद अब MP में भी 'एंटी रोमियो दल', बलात्कारियों को मिलेगी मौत की सजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UP के बाद अब MP में भी 'एंटी रोमियो दल', बलात्कारियों को मिलेगी मौत की सजा
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मनचलों और महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। चौहान ने कहा है कि बलात्कारियों को मौत की सजा देने के लिए मध्यप्रदेश में कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश का नंबर अव्वल स्थान पर है।
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों ने इस मुद्दे पर देश भर में राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री चौहान इसी छवि से लड़ रहे हैं और इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसीलिए उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक लाकर बलात्कारियों को मौत की सजा का कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल में पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के विकास के लिए अच्छा लॉ एंड ऑर्डर होना जरूरी है। इसकी जिम्मेदारी पुलिस वालों की है। उन्होंने कहा कि हम रोमियो के खिलाफ अभियान चलाएंगे और उनकी सरकार बलात्कारियों को फांसी पर लटकाने के लिए कानून लाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बलात्कारियों की मौत की सजा के लिए विधानसभा के मानसून सत्र में एक बिल तैयार करेंगे। इसे पारित करने के बाद, यह सहमति के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया जाएगा।