फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After work of ministries, 'work from home' started in central security forces too, file will run like this

मंत्रालयों के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी शुरू हुआ 'वर्क फ्रॉम होम', ऐसी दौड़ेगी फाइल

Fri, 15 May 2020 08:26 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 May 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
After work of ministries, 'work from home' started in central security forces too, file will run like this
CRPF Commondos - फोटो : Social Media (File)
कोरोनावायरस के लंबे असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के बाद अपने सभी 75 मंत्रालयों और विभागों में 'वर्क फ्रॉम होम' शुरू करने की योजना बनाई है। अब इस योजना में केंद्रीय सुरक्षा बल भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


देश का सबसे बड़ा केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' 15 जून से अपने मुख्यालय में 'वर्क फ्रॉम होम' शुरू करने जा रहा है। ई-ऑफिस की यह योजना विभिन्न चरणों में सेक्टर और यूनिट में लागू की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए नेशनल इंर्फोमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। ई-ऑफिस योजना में शामिल अधिकारियों और जवानों को सप्ताह में गुरुवार एवं शुक्रवार को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी तरह दूसरे केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी यह प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीआरपीएफ मुख्यालय ने ई-ऑफिस को लेकर जो आदेश जारी किया है, उसमें लिखा है कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से सभी जगहों पर लागू होगी। सीजीओ स्थित बल मुख्यालय में 15 जून से शुरू हो रही इस योजना का ट्रेनिंग शेड्यूल तैयार हो गया है।



सभी डाक एक्शन 'रिसीप्ट और डिस्पैच', ग्रीन नोट सीट और इंटर ऑफिस नोट, ये सब काम ई-ऑफिस के जरिए किए जाएंगे। ई-ऑफिस के लिए अधिकारी और स्टाफ, सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी। नेशनल इंर्फोमेटिक्स सेंटर ने यूजर गाइड प्रदान की है।

ई-ऑफिस योजना में शामिल होने वाले ऐसे कर्मचारी जो ई-फाइल का कामकाज देखेंगे, उनके लिए डिजिटल सिग्नेचर करना जरूरी होगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed