राहुल का बड़ा वादा, 2019 में जीते तो हर गरीब को न्यूनतम आय की गारंटी
- राहुल का वादा
- हर गरीब व्यक्ति को 2019 के बाद कांग्रेस सरकार न्यूनतम आमदनी देने जा रही है।
- हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं, हिंदुस्तान में कोई गरीब और भूखा नहीं रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल 'किसान आधार सम्मेलन' और 'कृषि ऋण मुक्त कार्यक्रम' में शामिल होने के लिए अटल नगर पहुंचे थे। कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि 2019 में जीतने के बाद हम एक ऐसा कदम उठाएंगे, जो किसी पार्टी ने कभी नहीं उठाया।
हम गरीबों के लिए न्यूनतम सार्वभौमिक बुनियादी आय सुनिश्चित करेंगे। दुनिया की किसी भी सरकार ने ऐसा फैसला कभी नहीं लिया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हमने निर्णय ले लिया है कि हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को 2019 के बाद कांग्रेस पार्टी वाली सरकार गारंटी कर के न्यूनतम आमदनी देने जा रही है।#WATCH Rahul Gandhi in Atal Nagar, Chhattisgarh: After winning in 2019 we'll take a step that no party has ever taken, we will ensure minimum universal basic income for the poor. No government in the world has ever taken such a decision. pic.twitter.com/V064QfsWrM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 28, 2019
इसका मतलब हर हिंदुस्तान के गरीब व्यक्ति के बैंक खाते में कम से कम न्यूनतम आमदनी हिंदुस्तान की सरकार देने जा रही है। मतलब हिंदुस्तान में कोई गरीब और भूखा नहीं रहेगा। और ये हम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हर राज्य में करेंगे। हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं।