फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after vaccinated 84 lac people in a day now vaccination drive come down to 54 people in a day yesterday

Vaccination: महा रिकॉर्ड के अगले ही दिन सुस्त पड़ी की रफ्तार, 54 लाख लगे टीके, जानें मध्यप्रदेश का हाल

Wed, 23 Jun 2021 01:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 23 Jun 2021 01:53 PM IST
सार

सोमवार यानी 21 जून के मुकाबले मंगलवार को टीकाकरण अभियान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देश में 86 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा घटकर 54 लाख रह गया। 

विज्ञापन
after vaccinated 84 lac people in a day now vaccination drive come down to 54 people in a day yesterday
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। 21 जून यानी बीते सोमवार को देश में 86.16 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था, जो कि अबतक का रिकॉर्ड है। हालांकि मंगलवार को रात 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 54 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा, जो सोमवार के मुकाबले बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को लगाए टीकों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा है। चीन के बाद भारत में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगा था। वहीं योग दिवस के दिन टॉप पर मध्यप्रदेश था, क्योंकि राज्य ने एक दिन में 17 लाख लोगों को टीका लगाया था। लेकिन मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सिर्फ 68370 लोगों को ही कोरोना का टीका लगा।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के चिकित्सा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर राज्य सरकार का रुख साफ करते हुए कहा कि जब से देश में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, राज्य में तब से हफ्ते में चार दिन यानी सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को ही कोरोना का टीका लगाया जा रहा था और बाकी के दो दिन पल्स पोलियो और खसरे के टीके लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 जून को सोमवार था और उस दिन मास वैक्सीनेशन किया गया था। लेकिन अगले दिन हमारा वैक्सीनेशन का दिन ही नहीं था, जो आंकड़ा (22 जून को एक दिन में 5000 कोविड वैक्सीन) सामने आया है, वो निजी अस्पताल का है। 

मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा में भी गिरावट
यह सोमवार के आंकड़ों के मुकाबले बहुत बड़ी गिरावट है। इसके अलावा हरियाणा में भी दैनिक टीकाकरण के आंकड़ों में मंगलवार को 75 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हरियाणा में मंगलवार रात 10 बजे तक टीके की 1.28 लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं। जबकि सोमवार को यहां 5.11 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई थीं।

केंद्र का लक्ष्य, जुलाई में 24.8 करोड़ लोगों को लगे वैक्सीन

इस गिरावट से यह सवाल पैदा होता है कि क्या देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ेगी, क्योंकि कई जानकार कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जारी कर चुके हैं और इस दौरान कोरोना से ठीक होने के लिए केवल वैक्सीनेशन ही एक मात्र हथियार है। केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 21-30 जून के बीच आठ करोड़ खुराकें लगाई जाएंगी। 

इसके अलावा जुलाई में केंद्र सरकार का लक्ष्य 24.8 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाना है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा था कि हमने पिछले दिन में दिखाया कि हम एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब राज्यों को पता है कि उन्हें कितनी वैक्सीन मिलने वाली है, इसलिए अब वो और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed