कैबिनेट में फेरबदल के बाद सभी मंत्रियों ने संभाला अपना पदभार, देखिए नई लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया मंत्रिमंडल
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। राठौड़ राजस्थान के ठाकुर हैं। माना जा रहा है कि पद्मावत फिल्म विवाद से नाराज राजस्थान के ठाकुरों को साधने के मकसद से राठौड़ को केंद्र में ठाकुरों के चेहरे के तौर पर उभारने की कोशिश की जा रही है।
बाकी लिस्ट
गौरतलब है कि पद्मावत विवाद के बाद राजस्थान में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा हार गई थी। राठौड़ को यह जिम्मेदारी देने की दूसरी वजह उनका म़ृदुभाषी और वाकपटु होना माना जा रहा है। अगले साल चुनाव के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अहम रोल है।
सूत्रों के मुताबिक दरअसल इस कवायद में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को सामने लाने की कोशिश थी। लेकिन राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की विटो की वजह से केंद्रीय नेतृत्व ऐसा नहीं कर पाई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर 2017 में केंद्रीय मंत्रालय में फेरबदल कर नए चेहरों को मंत्रालयों की कमान सौंपी गई थी। इस फेरबदल में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया था, वहीं लंबे समय से इस्तीफे की पेशकश के बाद सुर्खियों में रहे सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया था, जबकि रेल मंत्रालय पीयूष गोयल को दिया गया था।