{"_id":"5cc07a4fbdec221440030466","slug":"after-the-lok-sabha-elections-66th-national-film-awards-to-be-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों के बाद होगी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनावों के बाद होगी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
Thu, 25 Apr 2019 07:01 AM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 25 Apr 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया की शक्ति का इस तरह इस्तेमाल नहीं हो कि यह सामान्य आचार या चुनाव प्रक्रिया के दौरान बराबरी के स्तर को प्रभावित करे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का चयन स्वतंत्र और निष्पक्ष चयन मंडल द्वारा किया जाता है जिससे नामी फिल्म निर्माता और सिनेमा जगत के शख्सियत जुड़े होते हैं। हर साल अप्रैल महीने में इसकी घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही 17वीं लोकसभा के लिए भी चुनाव हो हैं। इन पुरस्कारों में एक पुरस्कार ‘फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य’ का भी होता है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के कारण यह फैसला किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद इनकी घोषणा की जाएगी।