फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the Kumbh Mela trains speed will increase on Allahabad-Mumbai route

कुंभ बाद इलाहाबाद-मुंबई रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, मार्च 2019 तक हो जाएगा रेल विद्युतीकरण

Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
After the Kumbh Mela trains speed will increase on Allahabad-Mumbai route
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले के बाद इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। यह संभव होगा इस रूट के विद्युतीकरण होने से। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) की ओर से इस रूट के बचे हुए रेलखंडों पर मार्च 2019 तक रेल विद्युतीकरण पूरा करने का दावा किया है। इसके बाद संबंधित रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


इससे ट्रेनों की स्पीड में भी इजाफा होगा। साथ ही संबंधित रूट पर ट्रेनें पहले के बजाय इलाहाबाद से मुंबई पहुंचने में कम समय लेगी। इलाहाबाद से मुंबई की कुल दूरी 1350 किलोमीटर के आसपास है। इस रूट के इटारसी-मुंबई रेलखंड का कई वर्ष पूर्व ही रेल विद्युतीकरण का काम हो चुका है।
विज्ञापन


इस वजह से इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली तमाम ट्रेनों में इटारसी में डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन लगाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर  इटारसी-इलाहाबाद के तकरीबन 610 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक के कुछ रेलखंडों पर ही अब रेल विद्युतीकरण का काम शेष रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह के आखिरी सप्ताह में इलाहाबाद से मानिकपुर के सौ किलोमीटर लंबे रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों की शुरूआत हो गई है। अब जबलपुर-कटनी और कटनी-सतना-मानिकपुर के बीच ही यह काम चल रहा है। 

कोर की ओर से जबलपुर से कटनी के बीच अगले दो माह में रेल विद्युतीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि कटनी-सतना-मानिकपुर रेलखंड के विद्युतीकरण किए जाने काम मार्च 2019 तक पूरा किए जाने की बात कही गई है।


इसके बाद इलाहाबाद-मुंबई रेलखंड इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों की शुरूआत हो जाएगी। इसके बाद संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों की जहां एक ओर स्पीड बढ़ेगी तो वहीं दूसरी ओर मुंबई पहुंचने में ट्रेनों के समय में एक से दो घंटे पहले वहां पहुंच जाएंगी। इलाहाबाद कोर सीपीआरओ डीके श्रीवास्तव ने कहा, ‘कोर की ओर से संबंधित रेलखंड पर तेजी से काम किया जा रहा है। मार्च 2019 तक इस रूट का पूर्ण रूप से विद्युतीकरण हो जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed