{"_id":"5bb1c168867a55013b1117dc","slug":"after-the-death-of-14-lions-the-rescue-work-of-remaining-lions-started-in-gir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर में 14 शेरों की मौत के बाद शुरू हुआ बाकी शेरों का बचाव कार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिर में 14 शेरों की मौत के बाद शुरू हुआ बाकी शेरों का बचाव कार्य
भाषा, अहमदाबाद
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
जंगल के राजा शेर आपस में ही लड़ने लगे
- फोटो : dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग के अभियान के दौरान गुजरात के गिर वन में डलखानिया रेंज से 26 और शेरों को पकड़ कर एक बचाव केन्द्र में भर्ती कराया गया है। 14 शेरों की मौत के बाद यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
जूनागढ़ वन्यजीव सर्किल के मुख्य वन संरक्षक डी टी वासवदा ने बताया कि सात शेरों को पहले ही पकड़ लिया गया था और उनके स्वास्थ्य की स्थिति जांचने के लिए एक बचाव केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गिर-पूर्वी संभाग में डलखानिया रेंज और इसके आसपास 11 शेरों की मौत के बाद 24 सितंबर को वन विभाग ने गिर वन में शेरों की पहचान और बचाव के लिए एक अभियान चलाया था। पिछले सप्ताह अभियान के दौरान तीन और शेर मारे गये, जिससे मृत शेरों की संख्या 14 हो गयी।
विज्ञापन
विभाग ने दावा किया कि जब शेरों को बचाया गया तो वे पहले ही बीमार थे।