फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the controversial remarks on the Whatsapp crowd in the police station

व्हाट्सएप पर विवादित टिप्पणी के बाद थाने में घुस आई भीड़, पुलिस पर हमला

Mon, 23 Jul 2018 03:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 23 Jul 2018 03:26 AM IST
विज्ञापन
After the controversial remarks on the Whatsapp crowd in the police station

व्हाट्सएप ग्रुप में एक धर्मगुरु पर की गई विवादित टिप्पणी के चलते रविवार को किला थाना परिसर में बवाल हो गया। टिप्पणी करने का आरोपी तो नहीं मिला। उसके चाचा और दोस्त को पकड़कर जैसे पुलिस थाने लाई, लोगों ने पुलिस जीप पर हमला कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए उसे किसी तरह बचाकर हवालात में डाला। इसके बाद भी काफी देर तक गुस्साए लोग वहां जमा रहे। बाद में समझाबुझाकर उन्हें भेजा गया। इसे लेकर अभी शहर में तनाव है। इसे देखते हुए कई बाजार बंद हो गए।

विज्ञापन


विवादित टिप्पणी की खबर व्हाट्सएप पर वायरल होते ही पुलिस करीब पांच बजे आरोपी मोहित सक्सेना उर्फ मोनू के गुलाबनगर स्थित घर दबिश देने पहुंची। लेकिन वह नहीं मिला। वहां मौजूद उसके चाचा संजीव सक्सेना और उसके दोस्त राहुल सक्सेना को हिरासत में ले लिया। उन्हें जीप में जैसे ही पुलिस थाने लेकर पहुंची। थाने की बाउंड्री के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद लोग जान से मार देंगे और मारो.. मारो की आवाज करते हुए पुलिस जीप पर टूट पड़े। दोनों को आरोपी समझते हुए भीड़ उन्हें खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल और किला इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा दोनों को बचाते हुए थाने के अंदर लेकर आए और हवालात में डाल दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए हवालात के गेट को खोलकर दोनों को अपने कब्जे में लेने के कोशिश की। इस पर पुलिस को लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। एसपी सिटी अभिनंदन सहित तीनों सर्किल ऑफिसर पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। तनाव को देखते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed