फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the cleaning of the Ganges, other rivers will also say me too: Uma Bharti

गंगा सफाई के बाद अन्य नदियां भी कहेंगी मी टू : उमा भारती

Thu, 11 Oct 2018 04:32 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
After the cleaning of the Ganges, other rivers will also say me too: Uma Bharti
उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि गंगा और यमुना की सफाई का मिशन पूरा होने के बाद देश-दुनिया की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान करेंगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। ‘मी टू’ आंदोलन यौन उत्पीड़न और यौन हिंसा के खिलाफ एक अभियान है जो सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। देश में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों के नाम ऐसे मामलों में आने से तूफान मचा हुआ है।

विज्ञापन


गंगा के लिए न्यूनतम प्रवाह, जिसे उसके रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बनाये रखना है, पर एक सरकारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए भारती ने कहा कि जब तक दुनिया के सबसे बड़े जलाशयों में से एक इस नदी की समस्याएं समझी नहीं जातीं, उसकी दुश्वारियों का निवारण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ नदियों को बचाने के लिए देश में यह एक अहम परिघटना है। यह गंगा और यमुना से शुरू होगी और तब देश और विदेश की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान देंगी यानी मेरे लिए भी आंदोलन शुरू करो। ’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘नितिन (गडकरी) जी ने यह कार्यक्रम शुरु किया है और सभी नदियां ‘मी टू’ कहने लगेंगी। हम भी ऐसी ही अधिसूचना चाहते हैं। नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। यही संकल्प आज लिया जा रहा है।’’ इस कार्यक्रम में गडकरी भी मौजूद थे। विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर के ‘मी टू’ अभियान में घिर जाने के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed