फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the announcement of withdrawal use of 2000 notes increased at petrol pump-jewellery shops

Report: वापसी के एलान के बाद पेट्रोल पंप-ज्वेलरी शॉप पर बढ़ा 2000 के नोटों का इस्तेमाल, कई शहरों में यही हाल

Mon, 22 May 2023 08:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 08:19 PM IST
सार

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अशोक बेगानी ने कहा कि 2016 में तो रातों-रात नोटबंदी हो गई थी। इसलिए अब कोई घबराहट नहीं है। ज्वेलर बछराज बमलवा ने बताया कि आदेश के बाद से 15-20 प्रतिशत नोटों का इस्तेमाल अधिक बढ़ गया है।

विज्ञापन
After the announcement of withdrawal use of 2000 notes increased at petrol pump-jewellery shops
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 के नए नोटों को वापस लेने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद से लोग एक बार फिर घबरा गए हैं। इस वजह लोग अपने पास रखे 2000 के नोटों को ज्वैलरी और पेट्रोल पंप पर भुनवा रहे हैं। ऐसे हालत सिर्फ एक शहर के नहीं है, बल्कि औरंगाबाद, कोलकाता और नई दिल्ली सहित कई शहरों के हैं।

पहले 10 से 15 2000 के नोट मिलते थे
कोलकाता के पेट्रोल पंप्स पर 2000 के नोटों के इस्तेमाल में 100 गुना से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि, ज्वेलर्स पर 2000 के नोटों का इस्तेमाल करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसेनजीत सेन का कहना है कि पहले दिन में 10 से 15 2000 के नोट मिलते थे। शुक्रवार को आरबीआई की घोषणा के बाद से 2,000 रुपए के नोटों के इस्तेमाल में बढ़त हो गई है। पहले जहां दिन में 10-15 नोट दो हजार के मिला करते थे वह आंकड़ा अब बढ़कर 130-140 हो गया है।

विज्ञापन

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अशोक बेगानी ने कहा कि 2016 में तो रातों-रात नोटबंदी हो गई थी। इसलिए अब कोई घबराहट नहीं है। ज्वेलर बछराज बमलवा ने बताया कि आदेश के बाद से 15-20 प्रतिशत नोटों का इस्तेमाल अधिक बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में है
सेन का दावा है कि कुछ बैंक शाखाएं दो हजार का नोट बदलने के लिए काफी पूछताछ कर रहीं हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीजीएम (कोलकाता सर्कल) प्रेम अनूप सिन्हा ने बताया कि दो हजार के नोटों को जमा करने के बाद आपको वापस उतने ही नोट दिए जाएंगे। घबराने की आवश्यकता नहीं है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आशा है कि 30 सितंबर तक दो हजार के अधिकतर नोट वापस आ जाएंगे। इससे अर्थव्यवस्था पर मामूली सा प्रभाव पड़ेगा। बाजार में दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में हैं। 2000 के नोट बाजार में सिर्फ 10 प्रतिशत ही है।

नोट बदलने का समय दिया 
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पेट्रोल पंपों पर भी दो हजार के नोटों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीडीए) के सचिव अकील अब्बास ने कहा कि पहले बहुत कम ग्राहक ही 2 हजार के नोटों का इस्तेमाल करते थे। लोगों को नोट बदलने का समय दिया गया है। नोट बैंक में जमा करने पर कोई सवाल-जवाब होंगे नहीं, इसलिए हम लोग भी 2000 का नोट लेकर सुचारू रूप से व्यापार कर रहे हैं।

खुले पैसों की तंगी
अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल का कहना है कि 100-200 रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद भी लोग दो हजार का नोट ही दे रहे हैं। पेट्रोल पंप पर इस वजह से खुले पैसों की तंगी हो गई है। करीब 90 प्रतिशत भुगतान 2000 के नोटों से ही किया जा रहा है। हालांकि, संचालक रोजाना बैंक में पैसे जमा करवा रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed