{"_id":"598546634f1c1bd7588b46f3","slug":"after-tension-between-india-china-ramdev-appeals-to-boycott-chinese-product","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम विवाद के बाद रामदेव ने की अपील, चीनी सामान का करें बहिष्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम विवाद के बाद रामदेव ने की अपील, चीनी सामान का करें बहिष्कार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच बढ़ी तनातनी के बाद लोगों ने खुलकर चीनी सामानों का विरोध करना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर भारत चीन से साथ बढ़े सीमा विवाद को कूटनीतिक तरीके से हल करने की कवायद कर रहा है। वहीं लोगों ने देश में चीनी समानों का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में योग गुरु रामदेव ने भी लोगों से चीनी समान के बहिष्कार की अपीप की है। उन्होंने कहा कि चीन सीधे तौर पर पाकिस्तान के आतंकवादियों का खुला समर्थन करता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक स्तर पर सभी देशवासी चीन में बने सामानों का बहिष्कार करें। बता दें कि चीन और भारत से बीच डोकलाम सीमा पर विवाद चल रहा है। इसका असर बाजार में भी नजर आने लगा है। बाजार में इस बार चीनी राखियों को बिक्री में भारी गिरावत देखी गई है।
विज्ञापन