फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After TDP unhappy With BJP, Finance Minister Arun Jaitley assured to meet demands of Andhra Pradesh

फजीहत के बाद सरकार ने आंध्र प्रदेश की मांगों पर जताई सहानुभूति, जेटली ने दिया आश्वासन

Wed, 07 Feb 2018 12:06 AM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
After TDP unhappy With BJP, Finance Minister Arun Jaitley assured to meet demands of Andhra Pradesh
वित्त मंत्री अरुण जेटली

आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और केंद्र सरकार के बीच रिश्तों में आई तल्खी में थोड़ी नरमी आने की संभावना है। फजीहत के बाद केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश की मांगों पर सहानुभूति जताते हुए जल्द ही अपने वायदे को पूरा करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को तेदेपा सांसदों ने दिनभर लोकसभा में हंगामा काटा। उनके हंगामें और नारेबाजी की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दिन में तीन बार स्थगित हुई।

विज्ञापन


 आलम यह था कि अपनी मांग पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कवायद में मंगलवार को तेदेपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप दिर्घा में घुंघरू की झंकार और मंजीरे की तान से सबका ध्यान खींचा। वह तेदेपा सांसद प्ले कार्ड लेकर सुबह सदन शुरू होने के बाद से अपने साथ न्याय की मांग करते हुए सरकार से आंध्र प्रदेश से किए वायदे को पूरा करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच चित्तूर से तेदेपा सांसद ने अपने हाथ में मंजीरा लेकर दोनों ही पैरों में घुंघरू बांध रखा था। वे पैरों को खनका कर घुंघरू बजाने के साथ-साथ मंजीरे की तान भी छेड़ रहे थे, तो उनके साथी सांसद नारे लगा रहे थे। इस बीच आंध्र प्रदेश के पैकेज को पूरा करने के लिए वाईएसआर कांग्रेस के सांसद भी अपने आसन पर खड़े होकर मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के सांसदों की हंगामे की वजह से पहले तो लोकसभा की कार्यवाही प्रश्रकाल के दौरान 10 मिनट के लिए स्थगित हुई। लंचकाल के बाद भी तेदेपा सांसदों का विरोध जारी रहा। पीएम मोदी की सदन में मौजूदगी के बीच भी आंध्र के सांसद अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। सत्ता पक्ष से इस बात की ओर ध्यान भी दिलाया गया। मगर तेदेपा सांसद मानें नहीं।

खड़गे के संबोधन के वक्त तेदेपा ने प्लेकार्ड उनकी ओर किया 
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जब बोलने खड़े हुए तब तेदेपा सांसद उनके चेहरे के पास अपनी मांगों का प्लेकार्ड लेकर पहुंच गए। इसपर खड़गे, सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया तक ने विरोध और आपस में चर्चा शुरू कर दी।

खड़गे से तेदेपा सांसदों ने कहा कि हम आपकी मांग के साथ हैं आपको विरोध का यह प्लेकार्ड लेकर विपक्ष के बजाय सत्ता पक्ष की ओर जाना चाहिए, तो सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से आंध्र के हित को ध्यान में रखा है। हम आंध्र प्रदेश की जनता के साथ हैं। इसके बाद सबकी निगाहें सत्तापक्ष की ओर मुड़ गई। 
 

जेटली ने कहा- आंध्र प्रदेश की मांगों के साथ सरकार की सहानुभूति 

After TDP unhappy With BJP, Finance Minister Arun Jaitley assured to meet demands of Andhra Pradesh
अरुण जेटली - फोटो : PTI

बजट के दिन से अपने सहयोगी दल तेदेपा का विरोध झेल रहे अरुण जेटली ने आंध्र प्रदेश की मांगों पर बयान देकर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया है। जेटली के बयान उम्मीद जताई जा रही है कि तेदेपा के साथ सरकार का गठबंधन शायद बच गया है। जेटली ने सदन में कहा कि आंध्र प्रदेश पुर्ननिर्माण पैकेज को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार आंध्र प्रदेश की मांगों के साथ पूरी सहानुभूति रखती है। 

केंद्र ने आंध्र के साथ जो भी वायदे किए हैं उसे पूरा करने का प्रयास होगा। जेटली ने सदन को बताया है कि वे जल्द ही आंध्र प्रदेश के वित्त सचिव को बुलाकर वहां की विकास योजनाओं के रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। जेटली के इस बयान के बाद तेदेपा की ओर से सरकार पर हो रहे हमलों में नरमी आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed