फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After stepping down as vice president, Dhankhar spending time playing table tennis, doing yoga

Jagdeep Dhankhar: टेबल टेनिस और योग में समय बिता रहे धनखड़, उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद ऐसी है दिनचर्या

Fri, 22 Aug 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ अब योग और टेबल टेनिस में समय बिता रहे हैं। उन्होंने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा था, जिससे सभी आश्चर्यचकित रह गए थे। अब नौ सितंबर को उनके उत्तराधिकारी के लिए चुनाव होगा।

विज्ञापन
After stepping down as vice president, Dhankhar spending time playing table tennis, doing yoga
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (एएनआई)

विस्तार

पिछले महीने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देकर जगदीप धखनड़ अब परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। इसके अलावा, वह टेबल टेनिस खेल रहे हैं और योग भी कर रहे हैं। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति से इस्तीफा दिया था। उनके इस फैसले ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। अब उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए नौ सितंबर को मतदान होना है। 
विज्ञापन

 
धनखड़ ने टेबल टेनिस को शौक के रूप में तब अपनाया था, जब वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति बनने के बाद भी वह इसे जारी रखे हुए थे। उनकी दिनचर्या से परिचित लोगों ने बताया कि वह उपराष्ट्रपति निवास में नियमित रूप से योग करते हैं और शुभचिंतकाओं व कर्मचारियों के साथ टेबल टेनिस खेलते हैं। एक व्यक्ति ने बताया, किसी भी दौरे से लौटने के बाद भी वह अपने स्टाफ के साथ टेबल टेनिस खेला करते थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'विपक्ष के उम्मीदवार ने की नक्सलवाद की मदद', अमित शाह ने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ का इस्तीफा संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आया था, जो अब समाप्त हो चुका है। इस बार के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि विपक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक चलने वाला था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed