{"_id":"5d5df6328ebc3e6c7012f8dc","slug":"after-six-months-wing-commander-abhinandan-varthman-again-flew-the-mig-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने फिर उड़ाया मिग-21","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छह महीने बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने फिर उड़ाया मिग-21
Thu, 22 Aug 2019 11:28 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
abhinandan
बालाकोट हमले के दौरान मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 को खदेड़ कर मार गिराने वाले वीर चक्र विजेता विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने छह महीने बाद बुधवार को एक बार फिर से मिग-21 की उड़ान भरी। 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमान को मार गिराने के बाद जब उनका विमान क्षतिग्रस्त हो गया तो वह उससे सफलतापूर्वक निकलने में कामयाब रहे, लेकिन वह पाक अधिकृत कश्मीर में जा गिरे थे जहां स्थानीय लोगों ने सेना को सौंपने से पहले उनके साथ मारपीट की थी। इसमें वह चोटिल हो गए थे। भारत के दबाव के कारण पाकिस्तान को उन्हें 1 मार्च को रिहा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेश वापसी के बाद उन्हें डिब्रिफिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा
सेना के शीर्ष अधिकारी ने बताया, कि अभिनंदन ने विमान उड़ाना शुरू कर दिया है। अभी वह राजस्थान में भारतीय वायुसेना के एक अड्डे पर सेवा दे रहे हैं। वायुसेना के बंगलूरू स्थित एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान ने तीन सप्ताह पहले उनके चिकित्सा आकलन के बाद उन्हें उड़ान भरने की हरी झंडी दी थी। मालूम हो कि पाकिस्तान से लौटने के बाद उन्होंने वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों से जल्द से जल्द विमान उड़ाने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन