फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after seen dipression in bay of bangal heavy rain in kolkata

कोलकाता में भारी बारिश, अस्त व्यस्त हुआ पूरा शहर,बढ़ सकते हैं डेंगू के मामले

Thu, 16 Nov 2017 12:15 PM IST
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
after seen dipression in bay of bangal heavy rain in kolkata
कोलकाता में बारिश - फोटो : file photo
बंगाल की खाड़ी में दबाव के बाद कोलकाता में भारी बारिश हो रही है। कोलकाता और आस पास के इलाकों में सुबह से जोरदार बारिश होने के कारण पूरा शहर अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है डेंगू महामारी की तरह फैल सकती है।  विशेषज्ञों के अनुसार इससे पहले भी बारिश और ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण डेंगू से मौतें हुईं थी। हल्की बारिश डेंगू फैलाने में अहम योगदान देती हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें:  अब आपकी प्रॉपर्टी का 'डिजिटल एड्रेस' तैयार करेगी सरकार, यह होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


15 तारीख से शुरू हुई बारिश पहले तो मूसलाधार हुई उसके बाद रुक रुक कर हो रही है। कई जगहों पर बिजली की गरज के साथ भी बारिश हो रही है।  बारिश कोलकाता, मिंदापुर, 24 परगना, मुर्शीदाबाद, डायमंड हार्बर और नदिया में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार शहर के अंदर के हिस्सों में बारिश हल्की हल्की हो रही है लेकिन लगातार हो रही है।  मौसम विभाग के अनुसार अभी तक कोलकाता में अभी तक 22 एमएम और अलीपुर में 19 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।  विभाग का कहना है कि बंगाल के कोस्टल इलाकों में आने वाले 24 से 48 घंटों तक बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed