फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after sabrimala verdict Women are not allowed in these places for worship too

कुछ अनोखे मंदिर : महिला पुजारी होने के बावजूद यहां नहीं मिलता महिलाओं को प्रवेश

Fri, 28 Sep 2018 12:59 PM IST
पूजा मेहरोत्रा, नई दिल्ली
पूजा मेहरोत्रा, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
after sabrimala verdict Women are not allowed in these places for worship too
सबरीमाला मंदिर

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक और एतिहासिक फैसला सुनाया जिसमें केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। अदालत ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी को हटा दिया और कहा कि पूजा करने का अधिकार भगवान के सभी भक्तों को है, लिंग के आधार पर इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


यही नहीं मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि महिलाएं पुरुषों से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। एक तरफ तो हमारे देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, वहीं दूसरी ओर उनके मंदिर में प्रवेश पर ही प्रतिबंध लगाया गया है। फैसला पढ़ते हुए मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि भगवान के साथ संबंध जैविक या शारीरिक कारकों द्वारा परिभाषित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


सबरीमाला देश का पहला या आखिरी मंदिर नहीं है जहां महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया हो। देश में कई ऐसे मंदिर, मस्जिद और दरगाह मौजूद हैं जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। कई ऐसे मंदिर हैं जहां देवियों को पूजा जा रहा है लेकिन वहां देवी स्वरूपा महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। आइए जानते हैं ऐसे ही मंदिरों और दरगाहों के बारे में:
विज्ञापन
विज्ञापन


कामाख्या मंदिर: माहवारी के उत्सव में महिलाओं का प्रवेश वर्जित

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिम में नीलांजन की पहाड़ियों पर बसा है विख्यात कामाख्या मंदिर। कामाख्या देवी के इस मंदिर के गर्भगृह में जो आराध्य मूर्ति है, वह किसी बलशाली देव की नहीं, बल्कि स्त्री की योनि की है। इस मंदिर में हर साल चार दिनों  का मेला लगता है-अंबुबाची मेला। मान्यता है कि इस दौरान देवी कामाख्या रजस्वला होती हैं। चार दिनों का यह मेला उनके मासिक धर्म का उत्सव मनाने के लिए किया जाता है।

जब देवी के राजस्वला (माहवारी) को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता हो यह सुनकर ऐसा लगता है कि इस देश में स्त्री होना कितने गौरव की बात है। लेकिन सच्चाई ठीक उलट है। चार दिनों तक स्त्री के शरीर से हर महीने निकलने वाले रक्त का उत्सव मनाने वाले इस विश्व विख्यात मंदिर का एक सच और भी है- यहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। जी हां, जिस मंदिर में योनि की मूर्ति है, जहां देवी के रजस्वला होने पर मेला लगता है, वहां इस दौरान स्त्री का प्रवेश प्रतिबंधित है।

शनि शिंगणापुर में महिलाओं का प्रवेश था वर्जित

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक छोटा-सा गांव है शनि शिंगणापुर, इस मंदिर में भी महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इस अनूठे गांव के बारे में अनूठी कहानियां प्रचलित हैं। कहते हैं कि इस गांव में बीते 400 साल में कभी चोरी, दंगे, हत्या या बलात्कार की एक भी घटना नहीं हुई। यहां किसी घर के दरवाजे पर आपको ताला नहीं मिलेगा।

शनि शिंगणापुर में रहने वाले सारे लोग अपने हाल से खुश रहते हैं। बस कुछ पुराने पीपल के पेड़ हैं, जिन्हें लोग हर शनिवार व्रत के दौरान श्रद्धा से छूने का रिवाज है। क्योंकि इस रहस्यमय गांव की रक्षा में एक चमत्कारिक काला पत्थर कर रहा है। ये काला पत्थर कोई और नहीं शनि देव हैं। 

यूपीः हमीरपुर के इस प्राचीन मंदिर में आज भी वर्जित है महिलाओं और कन्याओं का प्रवेश


सैकड़ों वर्षों से इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित रहा है। महिलाओं ने भी हमेशा ना-नुकुर किए बगैर इस अलिखित नियम का पालन किया और इस पर कभी सवाल नहीं किया। और उस दिन ऐसा कुछ हुआ कि अचानक यह मुद्दा टीवी चैनलों की बहसों और अखबारों के लेखों में सबसे बड़ा सवाल बन गया।

after sabrimala verdict Women are not allowed in these places for worship too
हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह मुंबई

मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के अंदर वाले हिस्से में महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकती हैं। दरगाह ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि शरीया कानून में महिलाओं को कब्रिस्तान या कब्र के पास जाने की इजाजत नहीं है।

दरगाह में कब्र का हिस्सा सबसे पवित्र माना जाता है और दरगाहों के अंदरूनी हिस्सों में कब्र होने की वजह से महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बताया जाता है कि पहले महिलाएं अंदर तक जाती थीं लेकिन 2012 के बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया। लेकिन बॉंबे उच्च न्यायालय के फैसले के बाद दरगाह में एकबार फिर महिलाओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल

केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में महिलाएं मंदिर के तहखाने तक नहीं जा सकती हैं। जब मंदिर में पुरातत्व विभाग की अधिकारियों को रोका गया तो उसके बाद सरकार ने खुद इसका विरोध किया।

कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर में स्थित कार्तिकेय मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर यह मान्यता है कि यदि महिला मंदिर में जाती है तो उसे आशीर्वाद नहीं बल्कि श्राप मिलता है। सदियों से चली आ रही यह व्यवस्था आज भी कायम है। और मंदिर में आज भी महिलाएं प्रवेश नहीं करती हैं।

भवानी दीक्षा मंडपम, विजयवाड़ा

विजयवाड़ा में भवानी दीक्षा मंडपम मंदिर में महिला का प्रवेश वर्जित है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस मंदिर की मुख्य पुजारी जयंती विमला हैं। पिता की मृत्यु के बाद आंध्र सरकार ने उन्हें मुख्य पुजारी बनाया लेकिन इसके बावजूद भी महिला का प्रवेश वर्जित है।    

ध्रूम ऋषि का मंदिर जहां प्रवेश वर्जित
हमीरपुर मुस्करा खुर्द गांव में सैकड़ों साल पुराना ध्रूम ऋषि का मंदिर हैं। जहां पर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आस्था जुड़ी है। इस मंदिर के अंदर महिलाओं और कन्याओं का जाना पुरातन काल से पूर्णतया वर्जित है। ग्रामीणों के अनुसार ध्रूमऋषि पांडवों के गुरू बताए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed