Bihar Politics: 'हमें तो इसकी भनक पहले से थी...', नीतीश कुमार के इस्तीफे पर इंडिया गठबंधन की पहली प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें पहले से ही इस बात की भनक थी। वहीं जयराम रमेश ने उन्हें पीएम मोदी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डर गए हैं।
विस्तार
लालू यादव-तेजस्वी ने पहले ही बता दिया था-खरगे
नीतीश कुमार के इस्तीफे ने देशभर की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। 'इंडिया' गठबंधन का मुख्य चेहरा मानें जाने वाले नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन को हासिए पर ला खड़ा किया है। उनके इस्तीफे के बाद पहली बार विपक्षी गठबंधन का प्रमुख सदस्य दल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया है। ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम...।
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। 'ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम'..." pic.twitter.com/JOXtXLISev
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
रंग बदलने में नीतीश गिरगिट को कड़ी टक्कर दे रहें- जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और सत्तारूढ़ दल भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से डर गए हैं, क्योंकि वह जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखते हुए जयराम रमेश ने कहा कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि बिहार की जनता इस विश्वासघात का सबक जल्द ही उन्हें सिखाएगी। नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इससे 'इंडिया' गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 2024 में बिहार के लोग नीतीश कुमार और दिल्ली में बैठे लोगों को सही जवाब देगी। यह पूरा राजनीतिक नाटक पीएम द्वारा रचा गया है। वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से चकित हैं।
#WATCH | On Nitish Kumar joining NDA, Congress MP Jairam Ramesh says, "This will not affect the INDIA alliance. The people of Bihar will give the right answer to Nitish Kumar and those who are sitting in Delhi in the 2024 elections. I have not seen any opportunistic leader like… pic.twitter.com/w1IYot6jCc
— ANI (@ANI) January 28, 2024
बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 28, 2024
इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी।
बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे… https://t.co/v47tQ8ykaw
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफे पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह भाजपा से किस तरह के दबाव का सामना कर रहे हैं। भाजपा इंडिया गठबंधन तोड़ना चाहती है क्योंकि उन्हें डर है कि वे चुनाव में हार सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में शुरूआती समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन तथ्य यह है कि हर कोई चाहता है कि भाजपा सत्ता से बाह हो। इस तरह नीतीश कुमार को छोड़कर हर कोई बहुत मजबूत है, क्योंकि वह पहले से ही भाजपा के साथ थे। बाकी पार्टियां चाहती है भाजपा केंद्र से बाहर हो। इसके लिए हम एकजुट रहेंगे। हमें नहीं पता की कांग्रेस के मन में क्या है। तमिलनाडु में गठबंधन बहुत मजबूत है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On JDU President Nitish Kumar's resignation as Bihar CM, DMK leader TKS Elangovan says, "I dont know what kind of pressure he is facing from BJP. BJP wants to break the INDIA alliance because they are afraid they might lose the elections... They have… pic.twitter.com/CPrAVAnjqI
— ANI (@ANI) January 28, 2024